फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गेहूँ उठान में चल रही है रिश्वत, 4 से 5 रुपये तक हो रही है वसूली

विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। अनाज मंडी में गेहूं के उठान के लिए हर साल होने वाला रिश्वत वसूली का खेल एक बार फिर से जोरों पर है। आढ़ती अपने माध्यम से खरीदी गई गेहूं को जल्द उठवाकर एजेंसियों के गोदाम में भिजवाने के लिए 4 से 5 रुपये प्रति कट्टा रिश्वत दे रहे हैं। जिस कारण अन्य आढ़तियों का उठान धीमी गति से हो रहा है। बुधवार को केवल उठान के लिए ही खरीद कार्य बंद किया गया। इसके बावजूद तेजी से उठान नहीं हो पाया। आढ़तियों ने बताया कि इस फैसले के बाद उठान तो हुआ, लेकिन जिस गति से उठान होना था, उस गति से नहीं हो पाया।
विज्ञापन

वीडियो के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं
अनाज मंडी में आढ़तियों से 5 रुपये प्रति कट़टा की रिश्वत मांगते हुए एक ट्रक चालक का वीडियो भी सामने आया है। आढ़तियों ने कहा कि उठान के लिए मजबूरन आढ़तियों को रिश्वत देनी पड़ रही है। कुछ आढ़तियों ने बताया कि गेहूं के उठान में तो रिश्वत चल ही रही है। कुछ एजेंसियों के गोदामों में गेहूं के उतरवाने पर 1 व 2 कट्टे उस गाड़ी में से काट लिए जाते हैं, जिसमें नमी ज्यादा है। आढ़ती यह सोचकर यह कट्टे देने की हामी भर देता है कि यदि गाड़ी वापिस आ गई और इसे अनलोड करके गेहूं सुखानी पड़ गई तो उसे ज्यादा खर्च करना पड़ेगा। इस तरह से दोनों ओर से अपने काम के लिए आढ़ती रिश्वत दे रहे हैं।
डीएफएससी वरिंद्र सिंह ने कहा कि उनके पास रिश्वत वसूले जाने जैसी कोई शिकायत नहीं आई है। ना ही एजेंसियों के गोदामों में नमी कट लगाए जाने जैसी सूचना मिली है। कोई शिकायत मिलेगी तो निश्चित तौर पर उस पर कार्रवाई की जाएगी। उठान हो रहा है। कुछ जगह लेबर की कमी है। उसे ठीक करवाया जा रहा है।
विज्ञापन

बुधवार तक हुई 3 लाख 30 हजार 325 मीट्रिक टन गेहूं की आवक : डीसी
कैथल। डीसी ने बताया कि अभी तक 3 लाख 30 हजार 325 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद की गई है। बुधवार को जिला में 51 हजार 42 मीट्रिक टन गेहूं की आवक दर्ज की गई। डीएफएससी द्वारा एक लाख 28 हजार 501 मीट्रिक टन, हैफेड द्वारा 1 लाख 19 हजार 833 मीट्रिक टन, एफसीआई द्वारा 43 हजार 242 मीट्रिक टन, हरियाणा वेयर हाउस द्वारा 38 हजार 749 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें