आरटीआई की प्रति दिखाते पंच विकास। संवाद
- फोटो : samvad
कलायत। बात्ता गांव में सरपंच नीतू और उनके प्रतिनिधि नरेंद्र पर लगाए गए भ्रष्टाचार के आरोपों ने गांव का माहौल गर्मा दिया है। मामला अब दो गुटों में बंट चुका है, जहां दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगाते हुए कैथल की डीसी प्रीति और कलायत की बीडीपीओ रितु को शिकायतें सौंपी हैं।
सरपंच पक्ष के ग्रामीण सुभाष, कुलविंदर, विकास, बाबूराम और प्रतिनिधि नरेंद्र ने डीसी को दी शिकायत में कहा कि अनुसूचित जाति से संबंध रखने वाली सरपंच नीतू पर कुछ दबंग पंच और ग्रामीण झूठे आरोप लगाकर दबाव बना रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि शिकायत करने वाले पंचों में से कुछ पर पहले से ही आपराधिक मामले दर्ज हैं और एक व्यक्ति ने तालाब की जमीन पर अवैध कब्जा किया हुआ है। सरपंच पक्ष का दावा है कि विकास कार्य अधिकारियों की देखरेख में संपन्न हुए हैं। संवाद