फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा राइस मिलर्स एसोसिएशन की बैठक में दूसरी एसोसिएशन पर बड़ा आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा राइस मिलर्स एसोसिएशन के एक गुट की बैठक में एक राइस मिलर ने दूसरी एसोसिएशन के पदाधिकारी पर हरियाणा के दो विधायक व एक मंत्री के नाम करीब डेढ़ करोड़ रुपये की उगाही का आरोप लगाया है। जिसमें उसने कहा है कि मिलर्स को ट्रासंपोर्टेशन चार्जेस ज्यादा दिलवाने का लाचल देकर प्रति गाड़ी यह रिकवरी की जा रही है। जबकि दूसरी एसोसिएशन ने आरोप लगाने वाले गुट को इनेलो से संबंधित करार देते हुए भाजपा को बदनाम करने का प्रयास बताया है। सभी आरोपों को निराधार बताया है।
विज्ञापन

दरअसल बुधवार को ग्रेस होटल में हरियाणा राइस मिलर्स एसोसिएशन की एक बैठक प्रदेश अध्यक्ष अमरजीत छाबड़ा की अध्यक्षता में बुलाई गई थी। जिसमें गुहला-चीका के राइस मिलर महावीर प्रसाद मटौरिया ने कहा कि हरियाणा में एक अन्य राइस मिलर एसोसिएशन है। जिसके प्रदेश अध्यक्ष हंसराज सिंगला है। इस एसोसिएशन के पदाधिकारी द्वारा हरियाणा भर के मिलर्स से प्रति ट्रक 150 रुपये तक की उगाही की है। यह उगाही धान की खरीद के समय मंडियों से राइस मिलों तक धान के ट्रांसपोर्टेशन के लिए मिलर्स को दी जाने वाली किराये की दरों को बढ़ाने का झांसा देकर की जा रही है। जिसमें इस पदाधिकारी द्वारा कहा गया है कि वह हरियाणा के दो विधायकों व एक मंत्री की सिफारिश पर ट्रांसपोर्टेशन चार्जेस जो उन्हें इस समय मामूली मिलते हैं। उसे बढ़वा देंगे। इस तरह से एमएलए व मंत्री के नाम पर मिलर्स से उगाही करना सरकार को बदनाम करने वाली बात है।
उधर, इस संबंध में हरियाणा राइस मिलर्स एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष हंसराज सिंगला ने कहा कि जिस राइस मिलर द्वारा यह आरोप लगाया गया है, वह इनेलो का पदाधिकारी रहा है और हमेशा इनेलो से जुड़ा रहा है। साथ ही उस गुट के जो खुद को प्रधान कहते हैं, वह भी इनेलो से जुड़े हुए हैं। किसी मिलर्स से कोई उगाही नहीं की गई है। भाजपा की भ्रष्टाचार विरोधी व पारदर्शी सरकार को बदनाम करने की साजिश है। लेकिन झूठ के पांव नहीं होते।
विज्ञापन

क्या है ट्रांसपोर्टेशन चार्जेस - धान के सीजन में मंडी में खरीदे गए धान को राइस मिलों तक ट्रांसर्पोटेशन के माध्यम से मिलों तक ले जाया जाता है। इसके लिए सरकार द्वारा भुगतान किया जाता है। इसी भुगतान की दर को पहले की दरों से बढ़ाकर दिलवाने के नाम पर उगाही की बात कही जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें