जिले में रविवार को कोरोना संक्रमण के 42 नए मामले सामने आए। जिसमें एक होम्योपैथिक चिकित्सक, उसकी पत्नी और एक पिज्जा हट में काम करने वाला व्यक्ति संक्रमित पाया गया है।
स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार पूंडरी के फतेहपुर निवासी 34 साल के व्यक्ति को 16 सितंबर को कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई थी। उसे हिसार में भेजा गया था। जहां उसकी रविवार को मौत हो गई। अभी उसकी मौत के कारण का विवरण जिला स्वास्थ्य विभाग के पास नहीं पहुंचा है।
इसके अलावा बुथ कुंड कालोनी कैथल, मुन्नारेहड़ी, बस स्टैंड कैथल, सेक्टर 20, काकौत, सुभाष नगर, सैनी मोहल्ला पूंडरी, जींद रोड, कैथल, अर्जुन नगर, कुल्तारण, करोड़ा, सेरहधा, करोड़ा, उरलाना, चीका, खरौदी, सलेमपुर, राजेंद्र सेठ कालोनी, जसवंती, महाराजा अग्रसेन कालोनी, प्रताप गेट कैथल, सीवन, दयानंद कालोनी, प्रोफेसर कालोनी से कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।
सीएमओ डा. जयभगवान जाटान ने बताया कि जिले में कुल 2123 कोरोना संक्रमितों की संख्या हो चुकी है। जिसमें से 1642 ठीक हो चुके हैं। 450 एक्टिव केस हैं। 44 ने रविवार को रिकवर किया।
दो दिन पूर्व करोड़ा पीएचसी में लिए गए सैंपलों की रिपोर्ट आने पर सात केस पाजिटिव पाए गए। जिसमें गांव करोड़ा के 24 वर्षीय युवक व 42 वर्षीय एक व्यक्ति पाजिटिव आया है। जबकि गांव सेरधा से 23, 28 व 48 वर्षीय तीन महिला, 30 व 62 वर्षीय दो व्यक्ति कोरोना पाजिटिव पाए गए है। एसएमओ डा. संदीप सिंह ने बताया कि रविवार को छुट्टी होने के बावजूद भी 20 लोगों के एंटीजन किट से कोरोना जांच की गई। जिनमें सभी की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। उन्होंने बताया कि गांव करोड़ा व सेरधा में मिले कोरोना पाजिटिव केसों को होम आइसोलेट किया गया है और इनके संपर्क में आने वाले लोगों की जांच की जाएगी। उन्होंने लोगों से आह्वान किया है कि ज्यादा से ज्यादा जांच करवाएं ताकि संक्रमण को आगे बढ़ने से रोका जा सके। कोरोना से डराने की जरूरत नही है कुछ सावधानियां बरतकर कोरोना पर काबू पाया जा सकता है।