फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में प्रवासी मजदूर की दर्दनाक मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
रेलवे रोड पर सड़क हादसे में प्रवासी मजदूर की मौत हो गई है। यूपी निवासी सुनील कलायत में गोल गप्पे की रेहड़ी लगाकर परिवार का पालन-पोषण कर रहा था। शनिवार की रात जब वह घर लौट रहा था जो पुलिस स्टेशन से कुछ ही दूरी पर अनाज मंडी की तरफ से आए एक वाहन की चपेट में आ गया। सुनील को घायल अवस्था में कैथल के सरकारी अस्पताल ले जाया गया जहां से उसे रोहतक के लिए रेफर कर दिया गया। रोहतक ले जाते समय उसने रास्ते में ही दम तोड़ किया। हादसे के संदर्भ में पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। मृतक सुनील पिछले लगभग 15 सालों से कलायत में गोल गप्पे की रेहड़ी से पत्नि व दो बेटियों का भरण पोषण कर रहा था। वैश्विक कोरोना महामारी के चलते लगे लाक डाउन में वह परिवार सहित अपने गांव यूपी में चला गया था। लॉकडाउन खत्म होने के बाद कुछ दिन पहले ही सुनील लौटा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें