कैथल। प्रदेश में बढ़ रहे कोरोना महामारी के केसों के बाद जिले में स्वास्थ्य विभाग बचाव के लिए तैयारी में जुटा है। मॉक ड्रिल 10 व 11 को होनी है लेकिन शुक्रवार को अचानक कोरोना ने एक साथ पांच केसों के जिले में एंट्री मारकर चिंता बढ़ा दी है। करीब चार महीने के बाद उसने फिर से जिले में वापसी की है। इनमें कैथल में दो और पूंडरी, फरल व गुहणा में एक-एक मामले सामने आए हैं।
गौरतलब है कि पड़ोसी जिलों में कोरोना के मामले आने के बाद वीरवार तक कोरोना का कोई भी संक्रमित केस यहां नहीं था लेकिन शुक्रवार को एक साथ पांच मामले मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग के कान खड़े हो गए हैं। पिछले वर्ष नवंबर के बाद से अब तक जिला कोरोना मुक्त चल रहा था। आंकड़ों की बात करें तो अब तक कोरोना से 377 लोगों की मौत हो चुकी है। शुक्रवार को कोरोना के कुल 178 सैैंपल लिए गए वहीं अब 306 लोगों की कोरोना की रिपोर्ट पेंडिंग है।
वहीं, केंद्र सरकार के आदेशों पर स्वास्थ्य विभाग की तरफ से 10 व 11 अप्रैल को मॉक ड्रिल भी की जाएगी। इसे अब महज तीन दिन बचे हैं। फिर भी स्वास्थ्य विभाग के अधूरे प्रबंध बताए जाते हैं। जिला नागरिक अस्पताल में बनाया गया ऑक्सीजन प्लांट भी चालू नहीं किया गया है। वहीं, कोरोना महामारी के दौरान संक्रमण से बचाव को लेकर बनाया गया पोर्टेबल अस्पताल भी अधिक काम नहीं आ रहा। इस समय पोर्टेबल अस्पताल को भी केवल जांच केंद्र ही बनाया गया है। अस्पताल में कोई आइसोलेशन वार्ड नहीं है, ऐसे में कैसे मॉक ड्रिल होगी।
जिला नागरिक अस्पताल में केवल 40 बेड का ही इस समय आइसोलेशन वार्ड बनाया गया है। इस समय कोरोना के सैंपलों की जांच भी कलायत स्थित आरटीपीसीआर लैब में ही करवाई जा रही है जबकि कोरोना के सैंपलों को बाहर नहीं भेजा जा रहा है। इस समय जिले में तो कोरोना महामारी का पांच एक्टिव केस है। कोरोना के संक्रमित केस मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग चिंता में हैं।
सिविल सर्जन डॉ. अशोक कुमार का कहना है कि जिले में कोरोना के कुल पांच नए मामले सामने आए है। इसके बाद एक्टिव केसों की संख्या पांच हो चुकी है कोरोना से बचाव के लिए जारी हिदायतों का पालन करें।
कोरोना की स्थिति
जिले में कोरोना के एक साथ पांच केस मिलने से स्वास्थ विभाग के अफसरों की चिंता बढ़ गई है। कोरोना की शुरुआत से लेकर अब तक जिले में कुल 377 जान गंवा चुके हैं। शुक्रवार को कोरोना के कुल 178 सैैंपल लिए गए। अब 306 लोगों की कोरोना की रिपोर्ट पेंडिंग है।
रहें सावधान
मास्क पहनकर ही घर से बाहर निकलें।
सार्वजनिक स्थानों पर दो गज की शारीरिक दूरी बनाए रखें।
भीड़ वाले स्थानों पर जाने से बचें।
हाथों को सैनिटसाइज करते रहें।
बच्चों-बुजुर्गों को भीड़ वाले स्थानों पर जहां तक हो सके, न ले जाएं।
गर्भवती महिलाएं भी भीड़ वाले स्थानों पर जाने से बचें।
n
बुखार-खांसी होने पर कोरोना की जांच अवश्य कराएं।
n
कोरोना के लक्षण दिखें तो खुद कोे होम आइसोलेट करें।