फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में अंशिका अव्वल, मानसी दि्वतीय

Fri, 07 Apr 2023 12:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। आरकेएसडी कॉलेज के सांध्यकालीन सत्र की महिला सुरक्षा प्रकोष्ठ की तरफ से महिला सुरक्षा पर विशेष व्याख्यान आयोजित किया। इस मौके पर हुई पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में अंशिका वर्मा को पहला स्थान मिला। मानसी दि्वतीय रहीं।
विज्ञापन


व्याख्यान में मुख्य वक्ता की भूमिका अंग्रेजी विभाग की एसोसिएट प्रो. डॉ. गीता गोयल ने निभाई। कार्यक्रम की औपचारिक शुरुआत में उन्हें प्राचार्य डॉ. संजय गोयल और सांध्यकालीन सत्र के प्राचार्य प्रभारी डॉ. हरिंद्र गुप्ता ने पौधा देकर सम्मानित किया। प्राचार्य डॉ. संजय गोयल ने महाविद्यालय में महिला सुरक्षा प्रकोष्ठ क्यों होना चाहिए, उसके फायदे एवं जरूरत की जानकारी दी। पवार प्वाइंट के माध्यम से डॉ. गीता गोयल ने महिला सुरक्षा के लिए अनेक तरीकों को समझाया और कहा कि किसी भी परिस्थिति में महिला अपनी सुरक्षा को सुनिश्चित कर सकती है। डॉ. गोयल ने कहा कि महिलाओं को स्वयं निर्णय लेने की क्षमता होनी चाहिए। महिला सुरक्षा प्रकोष्ठ की संयोजिका डॉ. संयोगिता शर्मा ने भी कार्यक्रम में हिस्सा लिया।

पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता मेें छात्राओं ने महिलाओं के साथ होने वाली ईव टीजिंग, एसिड अटैक विषय पर अलग-अलग तरह के पोस्टर बनाए। बीकॉम ऑनर्स अंतिम वर्ष की अंशिका वर्मा ने प्रथम, मानसी ने द्वितीय एवं एमए अर्थशास्त्र अंतिम वर्ष की तनु ने तृतीय स्थान हासिल किया। प्राचार्य प्रभारी डॉ. हरिंद्र गुप्ता ने आभार जताया और मंच संचालन शिवानी गर्ग ने किया।
विज्ञापन


इस मौके पर डॉ. मनोज बंसल, प्रो. अंकित गर्ग, प्रो. नितिका गाबा, डॉ. मीनू अग्रवाल, प्रो. मनिका, प्रो. हिमानी अग्रवाल, प्रो. निधि गोयल, डॉ. आशा रानी, प्रो. रेखा शर्मा, प्रो. रेखा गुप्ता, प्रो. राजकुमार, डॉ. रितु चौधरी, डॉ. राजीव शर्मा, प्रो. कुश चौधरी, डॉ. देवीलाल, डॉ. सुनील कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें