बुधवार को जिले में 15 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। ये सभी ऋषि नगर, पट्टी अफ्गान, सेक्टर 21, वार्ड 14 चीका, खुराना रोड, रेलन कालोनी, सेक्टर 20, म्योली, मोहल्ला जोशियान, पीडब्ल्यूडी कालोनी, अमरगढ़ गामड़ी के रहने वाले हैं।
सीएमओ डा. जयभगवान जाटान ने बताया कि जिले में कुल 2429 कोरोना पॉजिटिव पाए जा चुके हैं। इनमें बुधवार को 15 नए पॉजिटिव हैं। 2096 रिकवर हो चुके हैं। 293 एक्टिव केस हैं।
पिछले तीन दिन में कोई कोरोना संक्रमित नहीं
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीवन के अंतर्गत आने वाले क्षेत्र में बुधवार को कोरोना के लिए 163 टेस्ट किए गए। इनमें से 128 टेस्ट आरटीपीसीआर किट के साथ किए गए हैं। जिनकी रिपोर्ट 48 घंटे के बाद आएगी। इसके अतिरिक्त 35 टेस्ट रेपिड किट के साथ किए गए। बुधवार को भी कोई भी व्यक्ति कोरोना संक्रमित नहीं आया। यह जानकारी एसएमओ बलविंद्र गर्ग ने दी।
राजौंद में 165 लोगों की जांच
नगर में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने डोर टू डोर जाकर दुकानदारों की कोरोना जांच के सैंपल लिए गए। बुधवार को 165 दुकानदारों व अन्य लोगों की जांच की गई। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने दुकानदारों से कहा कि वह सी एच सी राजौंद केंद्र में आकर भी कोरोना की जांच करवा सकते है। कोरोना वायरस से बचने के लिए कुछ सावधानियां बरतनी की जरूरत है।