फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना का फिर वार, मरीजों का आंकड़ा सौ के पार, 132 केस मिले, नौ की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
जले में कोरोना कहर थमने का नाम नहीं ले रहा। बुधवार को नौ लोगों की मौत हुई है। जबकि 132 कोरोना संक्रमण के नए मामले सामने आए हैं। लॉकडाउन के बावजूद इतनी बड़ी संख्या में संक्रमण मिलना चिंता की स्थिति है। साथ ही मृतकों की संख्या कम नहीं हो पा रही है। ऐसे में सभी को विशेष सावधानी बरते जाने की आवश्यकता है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, बुधवार को 9 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है। इनमें 5 पुरुष व 4 महिलाएं शामिल हैं। जिनमें कलायत निवासी 46 वर्षीय पुरुष, नेहरू गार्डन कालोनी कैथल निवासी 63 वर्षीय पुरुष, बीरबांगड़ा निवासी 39 वर्षीय पुरुष, वार्ड नंबर 4 चीका निवासी 63 वर्षीय महिला, खेड़ी गुलामअली निवासी 58 वर्षीय महिला, सीवन निवासी 45 वर्षीय महिला, सौंगल निवासी 80 वर्षीय पुरुष जिनका इलाज नागरिक अस्पताल कैथल में चल रहा था। इसी प्रकार सेक्टर 18 निवासी 48 वर्षीय महिला, जिसका इलाज शाह अस्पताल में चल रहा था, कैथल निवासी 68 वर्षीय पुरुष जिसका इलाज राजेंद्र अस्पताल पटियाला में चल रहा था, शामिल हैं। इसके अलावा 132 नए मामले सामने आए हैं। बुधवार को 213 कोरोना मरीज ठीक होने उपरांत डिस्चार्ज कर दिए गए हैं। जिले में 8 हजार 264 कोरोना के मरीजों में से 7 हजार 146 मरीज ठीक हो चुके हैं। अब कोरोना के एक्टिव केस 969 रह गए हैं। अभी तक 2 लाख 7 हजार 31 में से 1 लाख 97 हजार 592 की रिपोर्ट नेगेटिव आ चुकी है। जिले में 769 मरीज होम आइसोलेशन में हैं। इन लोगों से दूरभाष के माध्यम से संपर्क किया जाता है। ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में होम आइसोलेशन में रह रहे व्यक्तियों को मेडिकल किट, आयुर्वेदिक दवाइयों की होम डिलीवरी की जा रही है। जिले में अभी तक 1 लाख 10 हजार 288 व्यक्तियों का टीकाकरण किया जा चुका है, जिनमें से 94 हजार 755 व्यक्तियों को पहली डोज तथा 15 हजार 433 व्यक्तियों को दूसरी डोज दी जा चुकी है। बुधवार को कुल 1078 व्यक्तियों को टीकाकरण किया गया, जिनमें 5 हेल्थ केयर वर्कर, 23 फ्रंट लाइन वर्कर्स, 45 वर्ष आयु वर्ग से ऊपर के 161 व्यक्ति तथा 18 से 45 वर्ष आयु वर्ग के 889 व्यक्ति शामिल हैं। जिले में 13 हजार 40 वैक्सीन उपलब्ध है, जिसमें से 10730 कोविशिल्ड तथा 2310 कोवैक्सीन है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें