स्वास्थ्य विभाग द्वारा बुधवार को राजौंद के दो निजी स्कूलों के 100 बच्चों के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे गए। इसके अलावा 43 सैंपल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लिए गए हैं। डॉक्टर संदीप सिंह ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा बुधवार को नगर के दो निजी स्कूलों के 100 बच्चों के सैंपल लिए गए हैं जो जांच के लिए भेज दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि 43 लोगों के सैंपल राजौंद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लिए गए हैं। इसके अलावा किठाना पीएचसी व राजौंद सीएचसी में मंगलवार को 132 लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए। जिनकी रिपोर्ट कल आएगी। बुधवार को लिए गए सैंपलों को जांच के लिए भेजे गए है। दो दिन बाद इनकी जांच की रिपोर्ट आने पर ही पता चल पाएगा कि कौन पॉजिटिव मिला है। उन्होंने बताया कि दो दिन पहले भेजी गई रिपोर्ट के परिणाम में कोई भी व्यक्ति पॉजिटिव नहीं आया है उन्होंने लोगों से आह्वान किया है कि मौसम परिवर्तन में सावधानी बरतें मास्क लगाकर निकले और सैनिटाइजर सोशल डिस्टेंसिंग का पूरी तरह से ध्यान रखें।