फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन तस्करों से दो क्विंटल 750 ग्राम चुरापोस्त व 4.5 किलो डोडापोस्त बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
अलग-अलग दो मामलों में पूंडरी व राजौंद पुलिस ने 3 आरोपियों को काबू कर उनके कब्जे से दो क्विंटल 750 ग्राम चुरापोस्त व 4.5 किलोग्राम डोडापोस्त बरामद किया है। तस्करी में प्रयुक्त गाड़ी व बाइक जब्त कर ली गई है। एसपी शशांक कुमार सावन ने बताया कि थाना प्रबंधक पूंडरी आईपीएस हिमाद्री कौशिक की अगुवाई में एएसआई रोहताश की टीम बस अड्डा करोड़ा पर मौजूद थी। पुलिस ने इसी रास्ते पर गांव करोड़ा साइड से आई एक गाड़ी को रुकवा कर चालक संदीप कुमार रमाणा-रमाणी को काबू कर लिया। तलाशी के दौरान गाड़ी में रखे 5 कट्टों से करीब 6 लाख रुपये मूल्य का 200 किलो 750 ग्राम चूरापोस्त बरामद हुआ। मामला दर्ज करके मौके पर पहुंचे एसआई किताब सिंह द्वारा आरोपी संदीप को गिरफ्तार कर लिया गया। गाड़ी पुलिस द्वारा जब्त कर ली गई।
विज्ञापन

एसपी ने बताया कि दूसरे मामले में राजौंद पुलिस के एएसआई कृष्ण कुमार की टीम द्वारा कैथल असंध रोड पर किच्छाना कूई के पास किच्छाना साइड से बाइक पर आए सोनू व सुरेश उर्फ लीला किच्छाना को काबू कर लिया गया। जांच दौरान दोनों आरोपियों से 4.5 किलो डोडापोस्त बरामद हुआ। थाना राजौंद में मामला दर्ज करके दोनों आरोपियों को मौके पर पहुंचे चौंकी किठाना प्रभारी एसआई सुरेश कुमार द्वारा गिरफ्तार करके बाइक जब्त कर ली गई। तीनों आरोपी 18 नवंबर को अदालत में पेश कर दिए गए। जहां से आरोपी संदीप का एक दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया है, जबकि अन्य दोनों आरोपी न्यायिक हिरासत में भेज दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें