रविवार को 32 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। इसके साथ ही जिले में कुल कोरोना पॉजिटिव केसों की संख्या बढ़कर 1406 हो गई है। रविवार को पॉजिटिव पाए गए लोगों में 6 बच्चे 2 से लेकर 9 साल की आयु तक के हैं। जिन्हें अब आइसोलेशन पीरियड में नियमों के तहत रहना होगा।
रविवार को गांव संगतपुरा में एक परिवार के संक्रमण के चलते सात ओर लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इसी प्रकार से राजौंद में भी कोरोना संक्रमित लोगों के संपर्क में आने के कारण 9 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। वहीं स्वास्थ्य विभाग की एक स्टॉफ नर्स के परिवार से 5 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। सीवन में 7 अलग-अलग लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। जो स्थानीय कोरोना संक्रमित लोगों के संपर्क में आए थे। इस तरह से रविवार को कुल 32 कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इनमें 2, 3, 4, 7 व 9 साल के बच्चों से लेकर 60 साल तक के व्यक्ति शामिल हैं। कोरोना संक्रमित पाए गए 32 में से 19 महिलाएं व बाकि पुरुष हैं।
गुहला अस्पताल में स्टाफ रेस्ट के चलते सैंपलिंग न होने के कारण गुहला चीका में कोई भी कोरोना का केस संज्ञान में नहीं आया। एसएमओ डा. प्रीति गर्ग ने बताया कि रविवार का दिन होने के कारण कोई भी सैंपलिंग नहीं की गई। जिससे आज की रिपोर्ट शून्य समझी जाए। उन्होंने कहा कि गांव नांगल से एक कोरोना पॉजिटिव केस के आने का पता चला है जोकि पंजाब में टेस्ट हुआ है।
समाजसेवी निर्भय औलख के साथ-साथ उनके 2 अन्य साथी भी कोरोना पॉजीटिव पाए गए हैं। ओलख ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि उनके संपर्क के अन्य 2 लोग और कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं, निर्भय ओलख ने बताया कि उन्हें होम क्वारंटीन कर दिया गया है। अभी सभी साथी अपने-अपने घर पर ही रह कर अपना इलाज करवाएंगे और स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी दिशा निर्देशों की पालना करेंगे। वहीं पूर्व विधायक कुलवंत बाजीगर ने भी सोशल मीडिया पर क्वारंटीन अवधि के दौरान की अपनी दिनचर्या की वीडियो शेयर की है।
सीएमओ डा. जयभगवान जाटान ने बताया कि रविवार को 32 कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। अभी तक जिले में कोरोना पॉजिटिव की संख्या बढ़कर 1406 हो गई है। जिसमें से 838 ठीक हो चुके हैं। 500 एक्टिव केस हैं। रविवार को 55 लोग रिकवर हुए हैं।