फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात कोरोना संक्रमितों की मौत, 230 नए संक्रमित मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में कोरोना संक्रमण व संक्रमितों की मौत का आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है। एक बार फिर रविवार को सात कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है। जबकि 230 नए संक्रमण के मामले सामने आए हैं। स्वास्थ्य विभाग द्वारा नए संक्रमित लोगों को अस्पताल व होम आइसोलेशन की व्यवस्था करवाई जा रही है। वहीं मृतकों के शव का कोरोना प्रोटोकॉल के अनुसार अंतिम संस्कार किया गया है।
विज्ञापन

जिला प्रशासन की ओर से जारी सूचना में स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार जानकारी देते हुए बताया कि रविवार को 230 नए संक्रमण के मामले सामने आए हैं। रविवार को जिला में कोरोना से संक्रमित 7 व्यक्तियों की मृत्यु हुई, जिनमें 5 पुरुष व 2 महिलाएं शामिल हैं। इनमें कर्मचारी कालोनी कैथल से 70 वर्षीय व्यक्ति, कलायत से 60 वर्षीय पुरुष, गांव नौच से 55 वर्षीय व्यक्ति, ब्राह्मणीवाला से 75 वर्षीय महिला, खरकां से 62 वर्षीय व्यक्ति, चंदाना गेट से 72 वर्षीय व्यक्ति, सीवन गेट कैथल से 61 वर्षीय महिला शामिल है। जिनका इलाज कैथल नागरिक अस्पताल में चल रहा था।
जिले में अब तक कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 7 हजार 812 हो गई है। इनमें से 6 हजार 759 मरीज ठीक होकर घर जा चुके हैं और 123 कोरोना पॉजिटिव मरीजों की मृत्यु हो चुकी है। अब जिले में कोरोना वायरस के 930 एक्टिव केस हैं। डीसी सुजान सिंह ने बताया कि रविवार को 197 कोरोना मरीज ठीक होने के बाद डिस्चार्ज कर दिए गए हैं। जिले में 7 हजार 812 कोरोना के मरीजों में से 6 हजार 759 मरीज ठीक हो चुके हैं। अब कोरोना के एक्टिव केस 930 रह गए हैं। अभी तक लिए गए 2 लाख 3 हजार 635 में से 1 लाख 94 हजार 723 सैपलों की रिपोर्ट नेगटिव आ चुकी है।
विज्ञापन

जिले में 768 मरीज होम आइसोलेशन में हैं। इन लोगों से दूरभाष के माध्यम से संपर्क किया जाता है। ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में होम आइसोलेशन में रह रहे व्यक्तियों को मेडिकल किट, आयुर्वेदिक दवाइयों की होम डिलीवरी की जा रही है। जिले में कुल 34 कोविड केयर सेंटर हैं, जिनमें 1410 बेडों की व्यवस्था की गई है। जिला के सरकारी व निजी अस्पतालों में कुल 296 ऑक्सीजन बेड, 26 आइसीयू बेड तथा 17 वेंटिलेटर उपलब्ध हैं।
जिले में अभी तक 1 लाख 5 हजार 520 व्यक्तियों का टीकाकरण किया जा चुका है, जिनमें से 90 हजार 490 व्यक्तियों को पहली डोज तथा 15 हजार 30 व्यक्तियों को दूसरी डोज दी जा चुकी है। रविवार को 18 से 45 वर्ष आयु वर्ग के कुल 547 व्यक्तियों को टीकाकरण किया गया, जिसमें पहली डोज 543 तथा दूसरी डोज 4 को दी गई। केंद्र सरकार द्वारा भेेजी गई डोज का स्टोक 3 हजार 60 हैं, जिसमें 2400 को वैक्सीन तथा 660 कोवशिल्ड है। राज्य सरकार द्वारा सप्लाई की गई 9 हजार 440 डोज कोवशिल्ड की व्यवस्था है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें