फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो सौ स्वास्थ्य कर्मचारियों को भेजा गया है एसएमएस

विज्ञापन
विज्ञापन
आखिरकार आज वह घड़ी आ जाएगी, जिसका लोगों को इंतजार था। आज ग्यारह बजे के बाद कैथल के जाट शाइनिंग स्टार स्कूल में विधायक लीला राम व सीवन के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में डीसी सुजान सिंह वैक्सीनेशन अभियान की शुरुआत करेंगे। इसके लिए दोनों जगह सरकारी व प्राइवेट स्वास्थ्य कर्मचारियों में 100-100 को मैसज भेजा गया है।
विज्ञापन

ये रहेगी प्रक्रिया- सबसे पहले दोनों केंद्र के प्रवेशद्वार पर पुलिस कर्मियों द्वारा उस स्वास्थ्य कर्मचारी के पहचान पत्र की पड़ताल की जाएगी, जिन्हें टीका लगवानेव के लिए मैसेज भेजा गया है। उसके पहचान पत्र की जांच व कंप्यूटर में फीड डाटा बेस से मिलान करने के बाद वैक्सीनेशन ऑफिसर-1 के पास पहुंचने के बाद संबंधित व्यक्ति को प्रतीक्षा कक्ष में बैठाया जाएगा। इसके बाद उस व्यक्ति को टीकाकरण कक्ष में भेजा जाएगा, जहां पर एक बार फिर से डाटा बेस जांच की जाएगी और सही पाने पर उसका टीकाकरण किया जाएगा। टीकाकरण होने के बाद संबंधित व्यक्ति को 30 मिनट के लिए दूसरे कक्ष में अंडर ऑब्जर्वेशन रखा जाएगा, जहां पर स्वास्थ्य कर्मी मौजूद होंगे। अगर किसी व्यक्ति को स्वास्थ्य संबंधी परेशानी नहीं होती तो, उसे जांच करके घर भेज दिया जाएगा। अगर किसी व्यक्ति को सिरदर्द, बुखार आदि की समस्या होती है, तो उसे तुरंत उपचार दिया जाएगा और ठीक होने पर स्वास्थ्य विभाग की एंबुुलेंस में घर तक छोड़ने की व्यवस्था की जाएगी। इस पूरी प्रक्रिया में करीब 40 मिनट का समय लगेगा।
डीसी सुजान सिंह ने बताया कि सरकार के निर्देशानुसार कोविड-19 वैक्सीनेशन कार्यक्रम जाट शाइनिंग स्टार पब्लिक स्कूल कैथल तथा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सीवन में स्थापित केंद्र में किया जाएगा। प्रथम चरण में 16 जनवरी को स्वास्थ्य मंत्रालय के प्रोटोकॉल के अनुसार स्वास्थ्य कर्मियों का टीकाकरण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें