फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना संक्रमित एक की मौत, 25 नए मामले मिले

विज्ञापन
corona infected one died - फोटो : Kaithal
विज्ञापन
शनिवार को जिले में एक कोरोना संक्रमित की मौत हुई है। वहीं 25 नए मामले सामने आए हैं। इसके अलावा 53 कोरोना संक्रमित ठीक भी हुए हैं।
विज्ञापन

सीएमओ शैलेंद्र शैली ने बताया कि जिला में अलग-अलग जगहों से कोरोना वायरस से संक्रमित 25 नए केस सामने आए हैं। शनिवार को 74 वर्षीय नंदगढ़ निवासी महिला की मृत्य हुई है, जिनका इलाज नागरिक अस्पताल में चल रहा था। सीएमओ शैलेंद्र शैली ने बताया कि शनिवार को 53 कोरोना मरीज ठीक होने उपरांत डिस्चार्ज कर दिए गए हैं। नागरिक अस्पताल कैथल से 5, शाह अस्पताल में 2, सिग्नस अस्पताल से 1 तथा होम आइसोलेशन में रहे 45 व्यक्तियों ने कोरोना को मात दी। जिला में 10 हजार 914 कोरोना के मरीजों में से 10 हजार 230 मरीज ठीक हो चुके हैं। अब कोरोना के एक्टिव केस 376 रह गए हैं। अभी तक लिए गए 2 लाख 56 हजार 540 में से 2 लाख 44 हजार 567 सेंपल की रिपोर्ट नेगेटिव आ चुकी है। जिला का रिकवरी रेट 93.7 प्रतिशत है। पॉजिटिव रेट 4.25 प्रतिशत है तथा डेथ रेट 2.82 प्रतिशत है।
विज्ञापन

जिले में 289 मरीज होम आइसोलेशन में है। जिले में अभी तक 1 लाख 84 हजार 973 व्यक्तियों का टीकाकरण किया जा चुका है, जिनमें से 1 लाख 57 हजार 902 व्यक्तियों को पहली डोज तथा 27 हजार 71 व्यक्तियों को दूसरी डोज दी जा चुकी है। अब स्टॉक में 16750 वैक्सीन उपलब्ध हैं, जिसमें से 12360 कोविशील्ड तथा 4390 कोवॉक्सीन है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें