फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का दिया संदेश

विज्ञापन
बालू में जागरूकता रैली के दौरान मौजूद स्वास्थ्यकर्मी व ग्राम पंचायत सदस्य।
विज्ञापन
कैथल। जिले के गांव बालू की गादड़ा पट्टी में लगातार गिरते लिंगानुपात में सुधार लाने और बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का संदेश जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से जागरूकता रैली का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

रैली के माध्यम से ग्रामीणों को बेटियों के महत्व, कन्या भ्रूण हत्या रोकने और समाज में बेटियों को समान अधिकार और सम्मान देने के लिए प्रेरित किया गया। इस अभियान में स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों, आशा वर्करों, आंगनबाड़ी वर्करों ने सक्रिय भागीदारी निभाई।
रैली में गांव की गलियों से होकर लोगों को लिंगानुपात सुधारने और बेटियों की सुरक्षा व शिक्षा के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया गया। गादड़ा पट्टी के सरपंच दिनेश बूरा, ग्राम पंचायत के सदस्य और अन्य ग्रामीण भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

स्वास्थ्य कर्मी स्नेहलता ने कहा कि बेटियां समाज की अमूल्य धरोहर हैं। उन्होंने सभी ग्रामीणों से बेटियों के प्रति सकारात्मक सोच अपनाने और जागरूकता अभियानों को सफल बनाने में सहयोग करने की अपील की।

बालू में जागरूकता रैली के दौरान मौजूद स्वास्थ्यकर्मी व ग्राम पंचायत सदस्य।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें