महाविद्यालय परिसर में किचन गार्डन तैयार करते चार वर्षीय इंटीग्रेटेड कार्यक्रम के विद्यार्थी एवं
राजौंद। महाविद्यालय परिसर में चार वर्षीय इंटीग्रेटेड कार्यक्रम के विद्यार्थियों ने किचन गार्डन तैयार किया। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों को जैविक खेती, पौधों की देखभाल और पर्यावरण संरक्षण का व्यावहारिक ज्ञान देना रहा। विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ विभिन्न सब्जियों व पौधों का रोपण किया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को पौधों के रोपण, जैविक खाद के उपयोग, उचित सिंचाई और बागवानी के तरीकों के बारे में बताया गया। महाविद्यालय के चेयरमैन रामफल ढांडा ने कहा कि इस तरह की गतिविधियां विद्यार्थियों के व्यावहारिक ज्ञान और सर्वांगीण विकास में सहायक होती हैं। निदेशक विकास ढांडा ने पर्यावरण संरक्षण और प्राकृतिक संसाधनों के सदुपयोग का संदेश दिया। प्राचार्या डॉ. सुमन ढांडा, विभागाध्यक्ष डॉ. जगजीत सिंह, डॉ. सुमन मलिक, नितिन, सतीश कुमार, कृष्ण कुमार और सतविंदर मौजूद रहे। संवाद