फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: गेहूं की फसल काटने पर विवाद

Tue, 22 Apr 2025 02:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कलायत। खेड़ी लांबा गांव में गेहूं की फसल काटने पर किसान और व्यापारी आमने-सामने आ गए। सोमवार को दोपहर बाद कोर्ट के निर्देश पर व्यापारी प्रशासन के साथ एक एकड़ में खड़ी गेहूं की फसल काटने के लिए पहुंचा था। बाद में प्रशासन के हस्तक्षेप से फसल काटी गई।

व्यापारी का कहना था कि वर्ष 2018 में उसने यह जमीन किसान से खरीदी थी जबकि किसान का कहना था कि व्यापारी ने धोखे से उनके भाई को नशा देकर यह जमीन अपने नाम करवाई गई है।
विज्ञापन


भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे ड्यूटी मजिस्ट्रेट दिनेश ढिल्लों ने पटवारी को बुलाकर पहले जमीन की निशानदेही करवाई गई। इस बीच व्यापारी और किसान के बीच काफी नोकझोंक हुई। मौके पर मौजूद पुलिस ने स्थिति को काबू किया गया। निशानदेही के बाद व्यापारी की ओर से बुलाई गई कंबाइन के साथ एक एकड़ गेहूं की फसल कटाई करवाई गई।

व्यापारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि उन्होंने गांव के ही किसान राजेंद्र से यह जमीन 2018 में खरीदी थी। उसके बाद वे ही खेत में बुवाई बिजाई करते आ रहे हैं। जिला उपायुक्त के निर्देशानुसार उनके पक्ष में गेहूं के कटाई के लिए ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया था। किसान राजेंद्र के भाई प्रीतम ने बताया कि उसके भाई को नशे की लत है।

कलायत अनाज मंडी में आढती सुरेंद्र कुमार उन्ही के गांव का रहने वाला है। उसने राजेंद्र की जमीन धोखे से अपने नाम करवा ली है। जमीन की खरीद फरोख्त का किसी भी प्रकार का कोई कागजात भी उन्हें नहीं दिखाया जा रहा है। मामला अभी कोर्ट में विचाराधीन है फिर भी व्यापारी द्वारा उन पर नाजायज दबाव बना कर उनकी फसल काटी जा रही है।
विज्ञापन


तहसीलदार दिनेश ढिल्लों ने बताया कि जिला उपायुक्त के निर्देशानुसार उन्हें ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया था। इस मौके पर कुछ लोगों के बीच हल्की नोक झोंक हुई थी जिन्हें समय रहते रोक दिया गया। कोर्ट के निर्देश अनुसार निशान देही करवाकर फसल की कटाई करवा दी गई है । पूरी कार्रवाई शांतिपूर्ण रही
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें