फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: बिजली बिल पोर्टल नहीं चलने से उपभोक्ताओं ने किया हंगामा, बोले- जुर्माना हम पर लगेगा

विज्ञापन
बिजली बिल जमा नहीं होने से परेशान उपभोक्ता। सोशल मीडिया।
विज्ञापन
कैथल। पिहोवा चौक स्थित बिजली निगम कार्यालय में पहुंचे उपभोक्ताओं ने बिल जमा नहीं होने पर हंगामा कर दिया। सुबह से ही सीट पर न तो कोई कर्मचारी बैठा था और न ही बिल जमा करने वाली खिड़की खुली हुई थी। उपभोक्ताओं ने कई घंटे इंतजार के बाद कर्मचारियों से जवाब मांगना शुरू कर दिया।
विज्ञापन

गांव धर्मपुरा निवासी पाला व राजेश निवासी पटेल नगर ने कहा कि वे सुबह से ही बिल जमा करवाने के लिए पहुंचे हुए थे। निगम का पोर्टल सुबह से ही नहीं चल रहा है और न ही कोई बिल लेने के लिए तैयार है। अंतिम तारीख होने की वजह से जुर्माना उन पर लगेगा। दूसरा पोर्टल नहीं चल रहा तो नए आने वाले उपभोक्ताओं को बताने वाला भी कोई नहीं है। कर्मचारी खिड़की बंद कर सीट से गायब हो गए हैं, ताकि बार-बार आने वाले उपभोक्ताओं को जवाब न देना पड़े।
उन्होंने कहा कि शुक्रवार को भी बिजली बिल पोर्टल नहीं चल रहा था। हालांकि कर्मचारियों का कहना है कि बिजली बिल पोर्टल का मेंटनेंस का काम चल रहा है और इसी वजह से पूरे हरियाणा में पोर्टल ठप है। शुक्रवार को भी इसमें दिक्कत आई थी। उन्होंने कहा कि वे खुद भी परेशान हैं, क्योंकि लोग उनसे झगड़ा करते हैं, जबकि उनके हाथ में भी कुछ नहीं है।
विज्ञापन

सुबह मेंटनेंस की वजह से पोर्टल नहीं चल रहा था, जो दोपहर तक चल पड़ा था। तकनीकी वजहों से कई बार दिक्कतें आ जाती हैं। आमजन से भी अपील है कि ऐसी स्थिति में सहयोग करें और बिना वजह विभाग किसी को जुर्माना नहीं लगाना चाहता है। सभी उपभोक्ता समय रहते अपना बिल जमा कर दें और उसके लिए अंतिम तारीख का इंतजार भी न करें।
विज्ञापन

भूपिंद्र सिंह, अधीक्षण अभियंता, बिजली निगम, कैथल।

बिजली बिल जमा नहीं होने से परेशान उपभोक्ता। सोशल मीडिया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें