फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: महाराजा अग्रसेन पार्क का निर्माण अधूरा

Thu, 21 Nov 2024 12:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कलायत। श्री कपिल मुनि सरोवर तट पर स्थित महाराजा अग्रसेन पार्क में समस्याएं ही समस्याएं बिखरी हैं। करीब पांच करोड़ की लागत से बनने वाला अग्रसेन पार्क दस साल में भी पूरा नहीं हो पाया। इस पार्क में मुख्य द्वार ही नहीं लगाए जा सके, जिससे यह पार्क केवल आवारा पशुओं की शरणस्थली बन कर रह गया। पार्क निर्माण में प्रस्तावित पेयजल, शौचालय, प्लांटेशन, ओपन जिम, बिजली, बच्चों के झूले कुछ भी नहीं लगाए गए और आज तक कार्य अधूरा ही है।

पार्क में घूमने आने वाले धनराज, सतीश कुमार, तन्नू भारती, ईश्वर शर्मा आदी का कहना है कि पार्क में न बिजली है ना पीने का पानी, न शौचालयों की सुविधा है और मुख्य गेट न होने से पशुओं का पार्क में जमावड़ा रहता है। पार्क में घूमने वाले आवारा पशु कई बार हिंसक हो जाते हैं जिससे महिलाओं व बच्चों में भय बना है। पार्क में शौचालय, शेड, बरसात के पानी की निकासी, बच्चों के खेलने का सामान, व्यायामशाला, योग क्रिया सदन और अन्य बुनियादी सुविधाओंं की पहले की दरकार है।
विज्ञापन


प्रियंका, सोनिया शर्मा, सरोज देवी आदी महिलाओं का कहना है कि पार्क में बिजली की व्यवस्था न होने के कारण महिलाएं सांझ ढलने के बाद पार्क में आने से परहेज ही करती हैं। बुनियादी सुविधाओं की कमी के चलते लोग बेहद परेशान हैं। संजय सिंगला, महीपाल पंवार, विनोद बैदी, पवन कुमार, का कहना है कि सरकार ने करोड़ों रुपये का बजट पार्क के निर्माण के लिए जारी किया था लेकिन तकनीकी टीम ने जो प्रारूप उस दौरान तैयार किया उसके कारण निर्धारित बजट में सुविधाएं जुट नहीं पाई।

पार्क में घूमने के लिए आने वाले लोगों व सामाजिक संगठनों ने कहा कि अधर मेंं लटकी पार्क निर्माण योजना को सिरे चढ़ाने के लिए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को पत्र लिखा जाएगा। इसमें विशेष कार्ययोजना तैयार करवाते हुए पार्क निर्माण कार्य पूरा करवाने की मांग उठाई जाएगी।
विज्ञापन


कलायत नगर पालिका कनिष्ठ अभियंता संजीव कुमार ने कहा कि नगर पालिका सचिव को साथ लेकर पार्क का दौरा कर समस्याओं व जरूरतों की सूची बनाकर एसडीएम के संज्ञान में लाई गई है। पार्क के अधूरे निर्माण कार्यों का प्रारूप तैयार किया गया है। पेयजल व्यवस्था को तुरंत प्रभाव से बहाल किया गया है। अति शीघ्र ही मुख्य गेट, टूटे फुटपाथ, बिजली, शौचालयों व ओपन जिम का कार्य आरंभ कर दिया जाएगा ताकि पार्क में आने वाले लोगों की समस्या का निदान हो सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें