कैथल। जिला नगर योजनाकार कार्यालय की ओर से वीरवार को जिला प्रशासन के सहयोग से जिला कैथल के अधीन क्योड़क व पट्टी कायस्थ सेठ कुल चार अवैध काॅलोनियों में बनी सीवरेज नेटवर्क, रोड नेटवर्क, चहारदीवारी और डीपीसी को जेसीबी से ढहाया गया।
जिला नगर योजनाकार राजकीर्ति ने बताया कि क्योड़क व पट्टी कायस्थ सेठ में अवैध कॉलोनी काटने पर नोटिस जारी किए गए पर अनुमति प्राप्त नहीं की गई। इसके बाद एचडीआर एक्ट 1975 के प्रावधानों के अनुसार जिला प्रशासन की मदद से यह कार्रवाई की गई। उन्होंने जमीन खरीद से पहले लोगों को जानकारी प्राप्त करने के लिए कहा है। संवाद