फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीवरेज में गोबर बहाया तो कटेंगे कनेक्शन : एसडीओ

Sun, 12 Jan 2025 06:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कलायत। नगर में बार-बार सीवरेज मैनहोल व लाइन मेंं गतिरोध पैदा होने से खड़ी हो रही समस्या को लेकर जन स्वास्थ्य विभाग हरकत में आ गया है। इसके तहत सीवरेज सिस्टम में गोबर व नियमों के खिलाफ जाकर प्रणाली को बाधित करने वालों के सीवर कनेक्शन काटे जाएंगे।

कलायत के वार्ड 2 की सैनी कॉलोनी व दूसरे क्षेत्रों में सीवरेज मैन हालों में तरह-तरह के पशुओं का गोबर व अन्य ठोस पदार्थ मिलने पर जन स्वास्थ्य विभाग ने यह फैसला लिया है। इस संबंध में एसडीओ इंद्राज पंवार तकनीकी टीम की रिपोर्ट अनुसार कार्यवाही करेंगे। उन्होंने बताया कि जन सुविधा के लिए सीवरेज प्रणाली का लाभ शहर को दिया जा रहा है। विभिन्न स्थानों पर इसको बहाल रखने की बजाए बाधित करने के प्रयास जारी है। इससे आम जन को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन


इसके मद्देनजर जन स्वास्थ्य विभाग प्रभावी कार्यवाही के पक्ष में है। शहर में सीवरेज प्रणाली के ठप होने की निरंतर शिकायतें बनी रहती हैं। कई बार इस स्थिति में घरोंं के अंदर तक गंदा पानी पहुंच जाता है। समस्या से नाराज लोगों के प्रदर्शन का क्रम लगातार जारी रहता है।
विज्ञापन


इस संबंध में जन स्वास्थ्य विभाग एसडीओ इंद्राज पंवार ने बताया कि वार्ड दो में ठप सीवरेज को बहाल कर दिया गया। सफाई के दौरान सीवरेज प्रणाली को बाधित करने वाला कचरा मिला है।

लोगों से सीवरेज में गोबर व दूसरा ठोस कचरा न डालने की अपील की गई। साथ ही स्थिति के लिए जिम्मेदारी लोगों को नोटिस जारी करते हुए कनेक्शन काटने की

चेतावनी दी है।

पीएचसी पंजोखरा साहिब में मौजूद लैब। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें