फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: नीतियों के विरोध में सड़क पर उतरे कांग्रेसी

Tue, 17 Feb 2026 03:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
जिला सचिवालय में ज्ञापन देने जाते कांग्रेस नेता व कार्यकर्ता। संवाद
विज्ञापन
यमुनानगर। हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार जिला कांग्रेस कमेटी शहरी व ग्रामीण की ओर से सोमवार को जिला सचिवालय पर केंद्र व प्रदेश सरकार की नीतियों के विरोध में धरना-प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शनकारी नारेबाजी करते हुए जिला सचिवालय पहुंचे और राष्ट्रपति के नाम सिटी मजिस्ट्रेट (सीटीएम) को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

इस दौरान जगाधरी के विधायक चौधरी अकरम खान भी मौजूद रहे। धरने की अध्यक्षता जिला ग्रामीण प्रधान नरपाल गुर्जर व जिला शहरी प्रधान देवेंद्र सिंह ने संयुक्त रूप से की। इस दौरान वक्ताओं ने केंद्र और राज्य सरकार की नीतियों को जनविरोधी बताते हुए नाराजगी जताई।
विधायक अकरम खान ने कहा कि अमेरिका के दबाव में की गई ट्रेड डील से देश के किसानों को भारी नुकसान हो सकता है। उनका आरोप था कि इस समझौते से कृषि क्षेत्र पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा और किसानों की आय प्रभावित होगी। उन्होंने सरकार से किसानों के हितों की रक्षा के लिए स्पष्ट नीति बनाने की मांग की। जिला शहरी प्रधान देवेंद्र सिंह ने कहा कि युवाओं के अधिकारों की रक्षा करना सरकार की जिम्मेदारी है और भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित की जानी चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि हरियाणा सर्विसेज कमीशन की नौकरियों में प्रदेश के युवाओं की अनदेखी कर बाहरी राज्यों के युवाओं को प्राथमिकता दी जा रही है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पेंशन और राशन जैसी योजनाएं जरूरतमंद लोगों के जीवन का सहारा हैं और इन्हें बंद करना अन्यायपूर्ण है। पात्र लोगों की पेंशन व राशन तुरंत बहाल किए जाने की मांग भी की गई। जिला ग्रामीण प्रधान नरपाल गुर्जर ने केंद्र सरकार से ट्रेड नीति पर स्पष्ट रुख सार्वजनिक करने की मांग उठाई। साथ ही हरियाणा सरकार द्वारा वृद्धावस्था पेंशन काटे जाने और गरीब परिवारों के राशन कार्ड रद्द किए जाने के मुद्दे को भी प्रमुखता से उठाया गया। धरने के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपकर विभिन्न मांगों पर जल्द कार्रवाई की मांग की। इस मौके पर राजकुमार त्यागी, सतपाल कौशिक, बलजिंद्र कुमार, मोनिका दुमरा, निर्मल चौहान, निर्मला यादव, मनोज जैरामपुर, राजेश शर्मा, राय सिंह, प्रो. भूपेंद्र जैरामपुर, अशोक चौहान, वेदप्रकाश मेहरामपुर, मामराज ढिंगला, संजू ढौलरा, संग्राम राणा, मोहन वर्मा, मुकेश स्वामी, अमितपाल सिंह, प्रीतपाल सिंह, सेठपाल खदरी, गौरव सिंगला, रवि सरपंच फेरूवाला सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें