फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवा कांग्रेस चुनाव में सुरजेवाला गुट का दबदबा

Sat, 03 Dec 2016 12:22 AM IST
ब्यूरो कैथल
विज्ञापन
विजेताओं ने शहर में निकाला विजयी जुलूस - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
 युवा कांग्रेस के चुनाव के लिए हुई वोटिंग में जिले के चार विधानसभा अध्यक्षों में से तीन में सुरजेवाला गुट ने जीत हासिल की तो एक में हुड्डा गुट ने जीत हासिल की। जिला अध्यक्ष पद पर सुरजेवाला समर्थक गौरव मित्तल विजयी रहे।
विज्ञापन


चुनाव अधिकारी सुखविंद्र सिंह ने बताया कि युवा कांग्रेस के चुनाव में जिले में 5308 में से 2481 वोट डाली गई। जिसमें कैथल हलका में गौरव मित्तल अध्यक्ष चुने गए। गुहला हलका से दीपक शर्मा व कलायत हलका में प्रमोद राणा विजयी रहे। तो पूंडरी हलका से आजाद सिंह विजयी रहे। जिलाध्यक्ष के पद पर कैथल विधानसभा से चुनावी मैदान में आए प्रवीण नैन ने प्रतिद्वंद्वी गुहला विधानसभा से सवीन कुमार को रिकॉर्ड तोड़ 760 मतों से पराजित किया। प्रवीण नैन को 1537 वोट मिले। द्वितीय स्थान पर सवीन कुमार को 777 वोट मिले। सवीन कुमार व राहुल गुर्जर उपाध्यक्ष बनेंगे। जिले में महासचिव पद के लिए कुलदीप कुमार, रामगोपाल, रिंकी, संदीप भाल, वीरेंद्र कुमार चुने गए।

कैथल हलका में गौरव मित्तल विधानसभा अध्यक्ष चुने गए। गौरव मित्तल को 216 वोट मिलें। कलायत में रामकरण 277 वोटों के साथ विधानसभा अध्यक्ष बनें तो पूंडरी में 352 वोटों के साथ आजाद सिंह विधानसभा अध्यक्ष चुने गए। आजाद सिंह अकेले ही मैदान में थे। गुहला-चीका हलका में दीपक शर्मा विधानसभा अध्यक्ष बने। उन्हें 340 वोट मिले।
विज्ञापन


सुरजेवाला गुट हावी
कांग्रेस कार्यकर्ताओं से मिली जानकारी के अनुसार जिला अध्यक्ष के अलावा पूंडरी को छोड़कर चारों विधानसभा क्षेत्रों में सुरजेवाला गुट हावी रहा। तो पूंडरी में हुड्डा समर्थक विधानसभा अध्यक्ष चुने गए हैं।

विजयी उम्मीदवारों ने निकाला जुलूस
वहीं सुरजेवाला गुट के विजयी उम्मीदवारों ने अपनी जीत व सहयोग का श्रेय अखिल भारतीय कांग्रेस मीडिया प्रभारी व कैथल से मौजूदा विधायक रणदीप सुरजेवाला व कलायत कांग्रेसी प्रत्याशी बोबी मान को दिया। सभी विजयी उम्मीदवारों ने इकट्ठे होकर किसान भवन सुरजेवाला निवास पर वरिष्ठ कांग्रेसी नेता सुदीप सुरजेवाला को जीत की बधाई दी। विशेष रूप से नवनियुक्त युवा जिलाध्यक्ष प्रवीण नैन ने कांग्रेस की नीतियों व कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के दिखाए मार्ग पर चलने को आश्वस्त किया। इस अवसर पर रोशन पाड़ला, सुरजीत बैनीवाल, सुरेंद्र रांझा, पार्षद बिल्लू सैनी, जरनैल मालखेडी, रामनिवास दिल्लोंवाली, पूर्व युवाध्यक्ष रामफल नौच, दलबीर सीडा, सलिंद्र वाल्मीकि, पुष्पेंद क्योडक़, जयपाल शर्मा, कुलदीप धारीवाल, प्रमोद शर्मा, बालकू राम, रघुवीर शर्मा, बिट्टू शर्मा, रोशन मोस्टरा, धर्मपाल ठेकेदार, राजेश शर्मा, विकास गुगलानी, चांदी राम वर्मा, नरेश सिरटा, सतीश श्योराण व राजेंद्र शर्मा बलवंती मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें