फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब में बादल तो दिल्ली में केजरीवाल कर रहे हरियाणा के हितों पर कुठाराघात : सुरजेवाला

Sun, 20 Mar 2016 12:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कैथल।
विज्ञापन
कैथ्‍ाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अखिल भारतीय कांग्रेस के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी रणदीप सुरजेवाला ने अपने निवास स्थान किसान भवन में शहर एवं गांवों से आए लोगों की समस्याओं को सुना और मौके पर ही उनका निदान करवाया। एसवाईएल मुद्दे पर बोलते हुए रणदीप सुरजेवाला ने बताया कि पंजाब में बादल सरकार और दिल्ली की केजरीवाल सरकार हरियाणा के हितों पर कुठाराघात कर रही है। पंजाब में बादल सरकार के साथ भाजपा सरकार का गठबंधन है और हरियाणा में भी भाजपा की सरकार है, लेकिन उसके बाद भी ये दोनों सरकारें हरियाणा की जनता की बात न सुन प्रदेशों को लड़ाने का काम कर रही हैं।
विज्ञापन


सुरजेवाला ने आरोप लगाया कि एसवाईएल पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने जो ब्यान दिया है, वह बेहद शर्मनाक और निंदनीय है। उन्होंने कहा कि एसवाईएल मुद्दे पर कांग्रेस चुप नहीं रहेगी और सारे मामले को विधानसभा में उठाएगी। अगर उसके बाद भी हरियाणा के हितों को सर्वोपरि नहीं किया गया तो कांग्रेस कार्यकर्ता सड़कों पर भी उतरने को मजबूर होंगे। पिछले दिनों जाट आरक्षण आंदोलन घटनाक्रम पर बोलते हुए रणदीप सुरजेवाला ने बताया कि यह भाजपा सरकार प्रदेश में जातिवाद को बढ़ावा देने में लगी हुई है। सरकार अगर इस मामले में पहले ही सतर्क होती तो यह मामला इतना नहीं बढ़ता।

उन्होंने कहा कि सरकार ने प्रदेश को जातिवाद में बांटकर रख दिया है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश की जनता के बीच जाकर यह जातिवाद की खाई कम करने का काम किया है। कांग्रेस कार्यकर्ता फिर से प्रदेश में भाईचारा बढ़ाने के लिए लग्रशील होकर कार्य कर रहे हैं। इस अवसर पर सुदीप सुरजेवाला, बहादुर सैनी, सतीश बंसल, डा. श्याम साहनी, सोनू सेठ, कपिल बंसल, धर्मपाल ठेकेदार, रामफल नौच, राजेंद्र शर्मा बलवंती, सुरजीत बैनीवाल, राजन सेठ, राजेश जागलान, अनूप बंसल, हर्ष नारंग, कृष्ण गांधी, सुखदेव गुहणा, नरेश सिरटा आदि कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें