फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रॉपर्टी ID व PPP के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन: किरण बोलीं- सरकार बनाओ म्हारी तिकड़ी जी भर कै काम करैगी

Sun, 13 Aug 2023 02:30 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल (हरियाणा)

सार

कैथल के भाई उदय सिंह किला परिसर में कांग्रेस के दिग्गज नेता एकत्रित हुए। रणदीप सुरजेवाला व किरण चौधरी की अगुवाई में पैदल रोष यात्रा निकाली। उदय सिंह किला से लेकर सचिवालय तक पैदल यात्रा की।
विज्ञापन
कांग्रेस ने किया जन आक्रोश प्रदर्शन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के कैथल में प्रॉपर्टी आईडी व परिवार पहचान पत्र(PPP) के विरोध में कांग्रेस ने रविवार को जन आक्रोश प्रदर्शन किया। प्रदर्शन से पहले सभी कांग्रेस कार्यकर्ता भाई उदय सिंह किला में एकत्रित हुए। इसके बाद राज्यसभा सांसद रणदीप सुरजेवाला व तोशाम की विधायक किरण चौधरी ने जनसभा को संबोधित किया।

विज्ञापन


संबोधन के बाद रणदीप सुरजेवाला व किरण चौधरी की अगुवाई में भाई उदय सिंह किला से लेकर लघु सचिवालय तक पैदल मार्च निकाला। कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए किरण चौधरी ने कहा कि काठी की हांडी एक बार चढ़ती है, लेकिन प्रदेश के लोगों ने तो इस कहावत को भी बदल दिया है।

काठ की हांडी को दो बार चढ़ा दिया है। पहले लोगों को लगता था कि बदलाव आएगा तो कुछ सुधार होगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ है। प्रधानमंत्री ने दो करोड़ नौकरियां एक साल में देने का वायदा किया था, लेकिन प्रदेश में तो दो लाख भी नहीं मिली है। पहले कहा था काला धन वापस आएगा। यह भी नहीं आया।
विज्ञापन


महिलाओं व अन्य लोगों की जो मेहनत की कमाई थी। उसे भी नोटबंदी के बाद बैंकों में जमा करवा दिया है इस सरकार ने। किसान है तो वो परेशान है, युवा है तो वो परेशान है। प्रॉपर्टी आईडी व परिवार पहचान पत्र को ठीक करवाने के लिए इधर-उधर लेकर जाना पड़ रहा है।

पूरा जीटी बेल्ट बेरोजगारी की मार झेल रहा है। इसी कारण से युवा लाखों रुपये खर्च करने के बाद विदेश जा रहा है। क्योंकि यहां पर रोजगार तो मिलता ही नहीं है। चौधरी ने कहा कि सरकार बनाओ थारै खातर म्हारी तिकड़ी जी भर के काम करेगी। 

वहीं, रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कि प्रॉपर्टी आईडी व परिवार पहचान पत्र को ठीक करवाने के लिए पहले तो हजारों रुपये की रिश्वत देनी पड़ती है। चाहे मकान या दुकान 10 गज का हो या 100 गज का। इस भाजपा की मनोहर सरकार ने कठिनाई में लोगों को डालकर रखा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें