फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: भाजपा कार्यालय पर गरजीं आशा वर्कर

Sun, 13 Aug 2023 01:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। मांगों के संदर्भ में आशा कर्मियों की हड़ताल शनिवार को भी जारी रही। भाजपा के कार्यालय कपिल कमल का उन्होंने घेराव किया। बाद में मांगों से संबोधित ज्ञापन जिलाध्यक्ष अशोक गुर्जर को सौंपा। इसके बाद भाजपा जिलाध्यक्ष ने आशा कर्मियों को उनकी मांगों को सरकार तक पहुंचाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन


घेराव की अगुवाई जिला प्रधान सुषमा जडोला ने की। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि स्वास्थ्य विभाग की तरफ से लगातार अनाप-शनाप बयानबाजी की जा रही है। विभाग की तरफ से सफेद झूठ बोला जा रहा है कि आशा वर्कर को 19 हजार रुपये मानदेय दिया जाता है, वास्तव में आशा वर्कर को केवल चार हजार रुपये कुछ इंसेंटिव्स दिए जाते हैं। जो एवरेज में प्रति कर्मी 7500 रुपये के आसपास बनते हैं।

उन्होंने कहा कि सरकारी कामों को अंजाम तक पहुंचाने में ही आशा कर्मियों के प्रतिमाह लगभग 2500 रुपये किराए में खर्च हो जाते हैं, जबकि सरकार आशा कर्मियों से ऑनलाइन, ऑफलाइन व फील्ड तीन तरह से काम करने का दबाव बनाए हुए हैं। उन्होंने सरकार से मांग की है कि समस्याओं का वार्ता के माध्यम से समाधान करे।
विज्ञापन


मेनका शर्मा मूंदडी जिला सह सचिव ने बताया कि सभी आशा कर्मी ने शहर में प्रदर्शन करते हुए जिला सचिवालय से भाजपा कार्यालय कपिल कमल जिला अध्यक्ष अशोक गुज्जर, कैथल विधायक लीला राम गुर्जर व इसके बाद प्रदर्शन करते हुए राज्य मंत्री कमलेश ढांडा को अपनी मांगों का मांग पत्र दिया।

राज्यमंत्री से यूनियन के राज्य प्रतिनिधिमंडल को तुरंत बातचीत करने को बुलाया जाए। इस अवसर पर सुमन सीवन, मीना, अमन, रीना जीतो खेड़ी, रीना, प्रकाश फतेहपुर, चरणजीत कौर, सुरेंद्र, कौर, ऊषा क्योडक़, निर्मला दुल्यानी, मंजू कुतुबपुर, सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के जिला सचिव मास्टर रामपाल शर्मा, सीटू के जिला कैशियर जयप्रकाश शास्त्री, रिटायर्ड कर्मचारी संघ के जिला प्रधान रमेश हरित, किसान सभा के जिला प्रधान कामरेड महेंद्र सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें