फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: चुनाव में कथित वोट चोरी, धांधली और मतदाता सूची के गंभीर सवालों पर कांग्रेस का प्रदर्शन

विज्ञापन
चुनाव आयुक्त का पुतला दहन करते कांग्रेसी। प्रवक्ता
विज्ञापन
कैथल। चुनाव प्रक्रिया में वोट चोरी, धांधली और मतदाता सूची से जुड़े गंभीर सवालों पर सोमवार को कैथल में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विधायक आदित्य सुरजेवाला के नेतृत्व में जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के तुरंत इस्तीफे की मांग की। प्रदर्शन की शुरुआत हरियाणा शहीद स्मारक से हुई और नवग्रह चौक पर चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका।
विज्ञापन

इस दौरान कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी की और चुनाव आयोग पर निष्पक्षता के साथ काम न करने का आरोप लगाया। प्रदर्शन में विशेष रूप से मौजूद कैथल के विधायक आदित्य सुरजेवाला ने कहा कि लोकतंत्र की नींव मतदाता सूची की शुद्धता और चुनाव प्रक्रिया की पारदर्शिता पर टिकी होती है। अगर इनमें गड़बड़ी के आरोप सही पाए जाते हैं तो पूरे सिस्टम पर सवाल खड़े हो जाते हैं। सुरजेवाला ने आरोप लगाया कि मतदाता सूची में अनियमितताएं, डुप्लीकेट एंट्री और अन्य गंभीर खामियां मौजूद हैं, जिनसे वोट चोरी और धांधली की आशंका पैदा हो रही है।
उन्होंने चुनाव आयोग से इन मुद्दों की तुरंत और निष्पक्ष जांच की मांग की और कहा कि जब तक जनता का भरोसा बहाल नहीं होता, मुख्य चुनाव आयुक्त को पद छोड़ देना चाहिए। प्रदर्शन के दौरान आदित्य सुरजेवाला ने स्पष्ट मांगें रखते हुए कहा कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का तुरंत इस्तीफा और गिरफ्तारी की जाए। कलायत विधायक विकास सहारण ने भी प्रदर्शन के दौरान चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। इस अवसर पर सुदीप सुरजेवाला, कांग्रेस लीगल सेल स्टेट कॉर्डिनेटर एडवोकेट पी एल भारद्वाज, किसान कांग्रेस जिलाध्यक्ष जोरा सिंह सिनंद, राजीव गांधी पंचायती राज संगठन जिलाध्यक्ष कर्मबीर शर्मा खुराना मौजूद रहे।

चुनाव आयुक्त का पुतला दहन करते कांग्रेसी। प्रवक्ता

चुनाव आयुक्त का पुतला दहन करते कांग्रेसी। प्रवक्ता

चुनाव आयुक्त का पुतला दहन करते कांग्रेसी। प्रवक्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें