कैथल। कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान के तहत जिलाध्यक्ष नियुक्ति प्रक्रिया में तेजी लाते हुए वीरवार को ऑब्जर्वर कैथल पहुंचेंगे। अंबाला रोड स्थित लोक निर्माण विभाग विश्राम गृह में सुबह 10 से शाम 5 बजे तक जिलाध्यक्ष पद के आवेदकों के साक्षात्कार लिए जाएंगे।
ऑब्जर्वर के रूप में एआईसीसी के प्रतिनिधि विनोद सुल्तानपुरी, पीसीसी के पर्यवेक्षक पूर्व विधायक मेवा सिंह, धर्मपाल गुप्ता और सतेंद्र मोर मौजूद रहेंगे।
ऑब्जर्वर सतेंद्र मोर ने बताया दी कि वे आवेदकों के व्यक्तिगत साक्षात्कार लेने के साथ-साथ सक्रिय कांग्रेस कार्यकर्ताओं से भी राय-मशविरा करेंगे। इन साक्षात्कारों के आधार पर जिलाध्यक्ष पद के लिए उपयुक्त उम्मीदवार का चयन किया जाएगा। संवाद