संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। हरियाणा विधानसभा के पूर्व स्पीकर व कांग्रेस नेता कुलदीप शर्मा ने कहा कि मौजूदा समय में कांग्रेस अच्छे दौर से नहीं गुजर रही है। नेता पहले पार्टी की सोचें और फिर अपनी, तभी सत्ता में वापसी हो सकती है। वह बुधवार को करनाल रोड पर एक निजी कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
कांग्रेस छोड़कर भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने की बात पर उन्होंने खंडन करने की बजाय केवल इतना ही कहा कि ऐसी चर्चाएं गर्म होती रहती है। उनकी बेटी की ओर से प्रधानमंत्री मोदी पर लिखी गई किताब के लोकार्पण पर हुए गए थे, जहां उनके मुलाकात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और दूसरे भाजपा के नेताओं से हुई थी। वे क्या अपने एक पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए भी नहीं जा सकते। मासूम शर्मा के गानों पर रोक लगाने की बात पर उन्होंने कहा कि जिन गानों में हिंसा या हिंसात्मक बात आए और लगता है कि युवा मिस गाइड हो सकता है। ऐसे गाने समाज के लिए ठीक नहीं है। वह बोले कि भाजपा ने संगठन बनाकर जीत चुनाव जीत लिया। शर्मा ने कहा कि लोकसभा चुनाव में 46 प्रतिशत लोगों ने कांग्रेस और 44 प्रतिशत ने भाजपा को वोट दिया। इसके बाद भाजपा सामान्य चुनाव की तैयारी में लग गई जबकि दूसरी तरफ कांग्रेस हवा बनाने में लग गई।
विधानसभा सत्र के दौरान देखा है कि जो युवा विधायक जैसे कि आदित्य सुरजेवाला हैं। उनकी विधानसभा में परफॉर्मेंस बहुत अच्छी है। वह बोले बिना संगठन के आगे नहीं बढ़ा जा सकता। इसलिए कांग्रेस जीते जीते हार जाती है। इस मौके पर रणधीर शर्मा सांघण, ईश्वर पाडला, बीरभान करोड़ा, ब्रह्म कल्याण समिति के प्रधान महिपाल कौशिक आदि मौजूद रहे।