फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: बिजली दरों में बढ़ोतरी पर गरजे कांग्रेसी

Mon, 07 Apr 2025 01:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। बिजली दर बढ़ोतरी के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया।

इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ता पहले जवाहर पार्क में एकत्रित हुए। इसके बाद पिहोवा चौक पर प्रदर्शन किया। इसका नेतृत्व अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस महासचिव व सांसद रणदीप सिंह सुरजेवाला व कैथल से कांग्रेस विधायक आदित्य सुरजेवाला ने किया। कांग्रेसियों ने बिजली दरों बढ़ाने के फैसला वापस लेने की मांग पर डीसी प्रीति को उनके आवास पर एक ज्ञापन भी सौंपा।

इस मौके पर रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि बिजली दर बढ़ोतरी से प्रदेशवासियों की जेब पर पांच हजार करोड़ रुपये की डकैती सरकार ने डाली। व्यंग्य कसते हुए कहा कि लगता है कि नायब सैनी सरकार जनता की जेब से पैसा गायब करने की एक्सपर्ट बन गई है। उन्होंने कहा कि पहले तो 16 जनवरी 2025 से फ्यूल सरचार्ज के नाम पर हरियाणा के बिजली उपभोक्ताओं से 47 पैसा प्रति यूनिट की बढ़ोतरी कर डाली और अब एक अप्रैल से अनाप-शनाप बिजली दरें बढ़ाकर जनता से भाजपा को वोट देने की एवज में बदला लिया जा रहा है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सरकार ने दो किलोवाट बिजली लोड शून्य से 50 यूनिट तक व 50 यूनिट 100 यूनिट तक की बिजली यूनिट पर 20 पैसा प्रति यूनिट की वृद्धि की है। पांच किलोवाट बिजली लोड की शून्य से 150 यूनिट तक बिजली दरें पर 20 पैसा प्रति यूनिट की वृद्धि की। 301 से 500 यूनिट तक बिजली दरों पर 15 पैसा प्रति यूनिट की वृद्धि 50 पैसा से अधिक प्रति किलोवॉट यानी बिल के अतिरिक्त 250 रुपये प्रति महीना किया गया।

सुरजेवाला ने कहा कि इसका खामियाजा जहां दक्षिण हरियाणा, यानी रेवाड़ी, महेंद्रगढ़, भिवानी, झज्झर और गुड़गांव के किसान को तो भुगतना ही पड़ेगा। मंदिरों की बिजली सप्लाई की दरें भी अब घरेलू बिजली सप्लाई के बराबर बढ़ा दी गई हैं व मंदिरों पर भी बिजली दरों का बोझ बढ़ा दिया गया है।
विज्ञापन


सुरजेवाला ने कहा कि भाजपाई जान लें कि अगर बिजली दरें वापस नहीं लीं, तो जन आंदोलन भी होगा और जनता उन्हें कभी माफ नहीं करेगी। इस अवसर पर बृजेंद्र सुरजेवाला, सुदीप सुरजेवाला, भूपेन्द्र लाठर, नाहर सिंह संधू, श्वेता ढुल, सतबीर दबलैन, नरेश ढांडे, सुरेश रोड़, रोशन पाड़ला, पीएल भारद्वाज, रामनिवास मित्तल, बिट्टू पूर्व पार्षद, सुशीला शर्मा, महेश गोगिया, राजपाल नौच, गुरदेव खुराना, प्रवीण नैन, काला कठवाड़,नरेंद्र शर्मा पिलनी, बृजपाल राणा, करनैल सिद्धू, मालो मालखेड़ी, सतबीर गुहना, धनपत शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें