फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: शिविर में 119 यूनिट रक्त हुआ एकत्रित

Mon, 07 Apr 2025 01:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पूंडरी। भारत विकास परिषद फतेहपुर-पूंडरी व पूंडरी विधायक सतपाल जांबा की तरफ से विधायक कार्यालय में रक्तदान शिविर और नवीन जिंदल फाउंडेशन के तरफ से स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि ज्योति सैनी जिला अध्यक्ष कैथल और विशिष्ट अतिथि पूर्व विधायक लीला राम गुर्जर, पूर्व जिला अध्यक्ष राजपाल तंवर व हैफेड चेयरमैन कैलाश भगत रहे। शिविर में कुल 119 रक्त इकाइयां एकत्र हुई। शिविर में 170 ओपीडी और 70 प्रयोगशाला परीक्षण हुए। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन से हुई। संयोजक वाकुल, धर्मेंद्र कुमार और राहुल वालिया रहे। शाखा की तरफ से ज्योति सैनी को शील्ड देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर प्रवीण मित्तल, विकास सिंगला, निधि मोहन, विनोद बंसल आदि भी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें