फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: कांग्रेस घास से आढ़ती परेशान

Wed, 25 Jun 2025 01:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज़ एजेंसी
विज्ञापन

ढांड। विस्तार अनाज मंडी ढांड की संकरी गलियों और दुकानों के पीछे फैली मखमली कलगी की तरह दिखने वाली कांग्रेस घास ने आढ़तियों का काम-धंधा चौपट कर दिया है।

मंडी के आढ़ती ईश्वर शर्मा, रवि शर्मा, कर्मबीर, बीरबल, राज कुमार और बीरा का कहना है कि कांग्रेस घास हमारे लिए परेशानी का सबब बनी हुई है।

उन्होंने कहा कि सड़कें अडिग निशान: घास की इतनी मोटी परत है कि सड़क का नामोनिशान तक मिट गया। गीली घास से उठने वाली सड़ी-गली गंध के कारण दुकान के अंदर भी सांस लेना मुश्किल, जिससे स्वास्थ्य संबंधी चिंताएं बढ़ीं।
विज्ञापन


आढ़तियों का कहना है कि कीट एवं जंगली जीव: रेंगते कीड़े-मकोड़े व छोटे जंगली जीव घास से निकलकर दुकानों में घुस आते हैं, जिससे काटने-दग्ध होने का डर बना रहता है। गलती से घास में पैर पड़ते ही खुजली और रैशेज होने की शिकायतें बढ़ी हैं।
विज्ञापन


आढ़तियों ने मार्केट कमेटी और जिला प्रशासन से कई बार समस्या की शिकायत की है, लेकिन अभी तक कोई स्थायी समाधान नहीं हुआ। उन्होंने तत्काल सफाई की मांग करते हुए लिखित आवेदन भी दे दिया है। उधर, मार्केट कमेटी ढांड के सचिव देवेंद्र ने कहा कि आगामी सप्ताह में मंडी की मुख्य सड़कों एवं दुकानों के पीछे से यह घास पूरी तरह उखाड़कर सफाई करवाई जाएगी। तत्पश्चात व्यापारियों को किसी भी तरह की असुविधा नहीं होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें