फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: अटल कैंटीन पर कांग्रेस ने लगवाई रोक

Sun, 23 Feb 2025 12:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पाई, कैथल। रबी फसलों की सरकारी खरीद शुरू होने से पहले 40 अनाज मंडियों में अटल किसान-मजदूर कैंटीन शुरू करने के जारी किए आदेश पर कांग्रेस ने आपत्ति जताकर चुनाव आयोग से इसकी शिकायत की है। इस पर आयोग ने फिलहाल रोक लगा दी है।

गौरतलब है कि अटल किसान-मजदूर कैंटीन शुरू होने से इनमें किसानों और मजदूरों को 10 रुपये में खाने की थाली मिलेगी। सभी कैंटीन में महिला स्वयं सहायता समूह खाना उपलब्ध कराएंगे, जिसके लिए प्रदेश सरकार 15 रुपये की सब्सिडी देती है। कैंटीन शुरू करने के लिए विभाग ने संबंधित मार्केट कमेटी सचिव को पत्र भेज दिया गया था। जारी पत्र के अनुसार सेल्फ हेल्थ ग्रुप को 25 रुपये में खाने की थाली दी जाएगी, जिसमें 15 रुपये प्रति थाली मार्केट कमेटी की ओर से सब्सिडी देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


चुनाव आयोग में शिकायत के बाद मार्केटिंग बोर्ड के मुख्य प्रशासक को नोटिस जारी कर दिया गया है। उधर, पाई के मंडी आढ़ती एसोसिएशन के प्रधान कृष्ण ढुल ने कहा कि पाई अनाज मंडी में यह कैंटीन खोलने की मांग पुरानी थी, जो अब पूरी होने जा रही थी। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें