फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: पिता-पुत्री को मिली जान से मरवाने की धमकी

Mon, 14 Aug 2023 12:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कैथल। विदेश में बैठकर पिता-पुत्री को जान से मरवाने और उनका भविष्य बर्बाद करने की धमकी मिली है। थाना गुहला पुलिस ने पिता की शिकायत पर विदेश में बैठे आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
जिले के एक गांव निवासी व्यक्ति ने पुलिस शिकायत दी कि सुल्तानिया प्लॉट निवासी सतपाल उर्फ काली इस समय फ्रांस गया है। उसकी माता ने एक आइलेट्स सेंटर में पढ़ाई करती लड़कियों के साथ अश्लील हरकत की थी। इस कारण उसे सेंटर से माफी मांगने व भविष्य में ऐसी हरकत न करने का प्रमाण लेने के बाद सेंटर से निकाल दिया था।
विज्ञापन

अब आरोपी उसके व उसकी छोटी भाभी के मोबाइल नंबरों पर मैसेज करता है और धमकियां देता है कि वह उसकी लड़की का भविष्य खराब कर देगा। उोको इतना बर्बाद कर देगा कि उसके साथ कोई शादी भी नहीं करेगा। जब वे आरोपी के घर उलाहना लेकर गए और उसकी माता ने उसे फोन किया तो वहां भी आरोपी ने धमकियां दी कि वह किसी भी समय उसके पूरे परिवार को जान से मार देंगे।
विज्ञापन

इसके अलावा धमकी दी कि जब भी वह भारत वापस आएगा तो उसकी लड़की को तेजाब डालकर जला देगा। वह खुद भी आत्महत्या करके उसके पूरे परिवार को फंसा देगा। मामले के जांच अधिकारी सत्यवान सिंह ने बताया कि पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें