फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: कन्फेक्शनरी की दुकान पर तोड़फोड़

Mon, 12 Jun 2023 02:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कलायत। चंडीगढ़-हिसार राष्ट्रीय मार्ग कैंची चौंक के पास स्थित एक कन्फेक्शनरी पर इसके संचालक और कुछ युवकों के बीच मारपीट करने का मामला सामने आया है। विवाद में दुकान के जहां शीशे टूटे वहीं दोनों पक्षों को चोटें आई हैं। झगड़े की सही वजह फिलहाल साफ नहीं हो पाई है।
विज्ञापन

शाम को हुई इस घटना की जानकारी मिलते ही थाना प्रभारी दलबीर सिंह के निर्देश पर सब इंस्पेक्टर गुरदेव सिंह टीम के साथ मौका स्थल पर पहुंचे। पुलिस को दिए अपने बयान में महावीर सिंह ने बताया कि वह अपनी दुकान पर काम कर रहा था। अचानक कुछ युवकों ने इसकी दुकान पर पथराव शुरू कर दिया और मारपीट की। इसमें दुकान के शीशे व दूसरा सामान टूट गया। घटना में उसे भी चोटें आई हैं। जो पहलु सामने आए हैं उसके अनुसार दूसरा पक्ष भी दुकान संचालक को विवाद के लिए जिम्मेवार बता रहा है। पुलिस को सूचना मिली है कि दूसरे पक्ष के युवक भी अस्पताल गए हैं।

सब इंस्पेक्टर गुरदेव सिंह ने बताया कि पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। विवाद की मूल वजह क्या रही। इसकी तहकीकात हो रही है। इसके लिए सीसीटीवी फुटेज व संबंधित साक्ष्यों को जुटाया जा रहा है। उपरांत दोनों पक्षों की शिकायत के अनुसार कार्यवाही होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें