फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: कंडक्टर पर हमला, सीसीटीवी में कैद हुई घटना

Tue, 02 Dec 2025 01:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कैथल। कैथल बस स्टैंड पर शनिवार देर शाम रोडवेज बस के कंडक्टर सुभाष पर दो युवकों ने हमला कर दिया। घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जिसमें दोनों आरोपी लात-घूंसे और डंडों से कंडक्टर पर हमला करते दिखाई दे रहे हैं।

मदद के लिए कंडक्टर के शोर पर रोडवेज के अन्य कर्मचारी मौके पर पहुंचे तो दोनों हमलावर वहां से रफूचक्कर हो गए। शिकायत के आधार पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। बताया गया कि हमलावर के नाम नीरज और काला हैं। कंडक्टर सुभाष ने अपनी ड्यूटी से लौटा तो दोनों युवक उसके पास आए। उन्होंने कंडक्टर सुभाष से कुछ कहा और फिर अचानक दोनों आरोपियों ने लात-घूंसों, डंडों और लाठियों से हमला बोल दिया। उन्होंने कंडक्टर की वर्दी भी फाड़ दी।
विज्ञापन


पिटाई के दौरान सुभाष ने शोर मचाया तो आसपास मौजूद रोडवेज कर्मचारी मौके पर पहुंचे। कर्मचारियों को आते देख दोनों आरोपी तुरंत भाग निकले।

हमले में सुभाष को सिर, मुंह, आंख और नाक पर गंभीर चोटें आई हैं। उन्हें तुरंत कैथल नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। कंडक्टर सुभाष ने बताया कि वह धनौरी रूट से ड्यूटी खत्म कर लौट रहा था। उसी दौरान नीरज और काला उसकी बस का पीछा कर रहे थे।
विज्ञापन


पहले भी दोनों के साथ उसका विवाद हो चुका था, जिसे सुलझा लिया गया था, लेकिन आरोपी रंजिश रखे हुए थे। इसी वजह से उस पर यह हमला किया गया है।

उधर, घटना के संदर्भ में सिविल लाइन थाना के एडिशनल एसएचओ साहिल ने बताया कि पुलिस ने घटना के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपियों पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें