फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: अभियान चलाकर ट्रैफिक नियम समझाए

Sun, 21 Sep 2025 01:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। सड़क सुरक्षा अभियान के अंतर्गत ट्रैफिक पुलिस ने शनिवार को ट्रक यूनियन कैथल में विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ट्रक और अन्य भारी वाहन चालकों ने भाग लिया और सड़क सुरक्षा से जुड़ी विस्तृत जानकारी प्राप्त की।

डीएसपी ट्रैफिक सुशील प्रकाश ने चालकों को संबोधित करते हुए कहा कि सड़क सुरक्षा केवल कानून का पालन करने तक सीमित नहीं है बल्कि यह हर चालक की जिम्मेदारी है। भारी वाहन सड़क पर अधिक स्थान घेरते हैं और इनके कारण होने वाली दुर्घटनाएं अक्सर गंभीर रूप ले लेती हैं, इसलिए ऐसे चालकों को और अधिक सतर्क रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि वाहन चलाते समय थकान होने पर तुरंत विश्राम करें और लंबे समय तक लगातार ड्राइविंग से बचें। नशे की हालत में वाहन चलाना खतरनाक है और इससे हर हाल में बचना चाहिए। चालकों को यातायात संकेतों, सड़क चिह्नों और गति सीमा का पालन करने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही यह भी कहा गया कि ओवरलोडिंग न करें, निर्धारित लेन का उपयोग करें और वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग न करें। हेलमेट और सीट बेल्ट का प्रयोग अपनी और दूसरों की सुरक्षा के लिए अनिवार्य बताया गया। डीएसपी ने कहा कि वाहन चालकों की सड़क पर बड़ी जिम्मेदारी होती है और उनकी छोटी सी लापरवाही भी बड़े हादसे का कारण बन सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रैफिक थाना से एसआई रघुबीर सिंह, मुंशी कपिल दत्त सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि हरियाणा पुलिस द्वारा पूरे प्रदेश में सेवा पखवाड़ा चलाया जा रहा है। इसके तहत महिला जागरूकता, साइबर अपराध जागरूकता, ट्रैफिक नियमों की जानकारी, साफ-सफाई और पौधारोपण जैसे विषयों पर जागरूक किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें