फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कलायत से कांग्रेस प्रत्याशी रह चुके रणवीर मान के निधन से शोक

विज्ञापन
53-कैथल। रणवीर मान की फाइल फोटो। - फोटो : Kaithal
विज्ञापन
कलायत विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी रहे युवा नेता रणवीर मान के आकस्मिक निधन पर धार्मिक, सामाजिक, राजनैतिक और 36 बिरादरियों से जुड़े संगठनों ने गहरा दुख व्यक्त किया है। मान निरंतर विभिन्न गतिविधियों के जरिए लोगों से जुड़े रहते थे। मुख्य रूप से जरूरतमंदों की मदद के लिए उनका तत्पर रहना हर किसी को आकर्षित करता रहा है। हरियाणा विधानसभा के वर्ष 2014 में हुए चुनाव के दौरान कांग्रेस शीर्ष नेतृत्व ने रणवीर मान को कलायत से पार्टी टिकट दिया था। उस दौरान उनका चुनावी रण में आजाद उम्मीद जयप्रकाश जेपी, भाजपा से धर्मपाल शर्मा और प्रदेश के पूर्व मुख्य संसदीय सचिव रामपाल माजरा से हुआ था। भले ही मान चुनाव हार गए बावजूद इसके उनका जुड़ाव निरंतर क्षेत्र के हर वर्ग से बना रहा। जैसे ही शनिवार को मान के निधन की सूचना मिली शोक की लहर दौड़ पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें