फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: सीवन के तालाबों के सुधरेंगे हालात

Tue, 20 Feb 2024 02:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सीवन। अब जल्द ही सीवन के तालाबों के हालात सुधरेंगे। तालाबों के हालात में सुधार करने के उद्देश्य से सोमवार को पोंड अथारिटी पंचकूला टीम ने नगर का दौरा किया। इस मौके पर अधिकारी तेजेंद्र सिंह की अध्यक्षता में इस टीम ने सीवन नगर पालिका के तहत आने वाले तालाबों का निरीक्षण किया। इस दौरान टीम के सदस्यों ने बाबा नागा रोड सहित कई तालाबों को देखा। उन्होंने मौके पर पहुंचे कई लोगों के साथ बातचीत भी की।

उन्होंने ओवरफ्लो हो चुके तालाबों के पानी की निकासी और लोगों के घरों के आगे हुए जलभराव की समस्या से लोगों को निजात दिलाने के लिए पानी निकासी के भी आदेश दिए। इस अवसर पर नगरपालिका सीवन सचिव अशोक कुमार ने बताया कि इस समस्या के बारे में तुरंत संज्ञान लेते हुए छह इंच के चार पंप सेट इंजन सहित, चार इंच के चार पंप सैट इंजन सहित, 12 इंच का एक पंप सेट इंजन सहित व सिंगल फेस सबमर्सिबल के दो मोटर व पंप की खरीद के आदेश दे दिए हैं।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि इसके अतिरिक्त गलियों में जो पानी खड़ा है उसके लिए जैम पोर्टल के माध्यम से उपरोक्त सामान की खरीद की जा रही है ताकि गलियों व नालियों के ओवरफ्लो पानी से निजात दिलाई जा सके।
विज्ञापन


सीवन सचिव अशोक कुमार ने बताया कि इस समस्या का पूर्ण रूप से समाधान तभी होगा जब एसटीपी बन जाएगा। इसका कार्य अप्रैल माह तक पूरा होने की उम्मीद है। बाबा नागा रोड पर जो तालाब है उसकी निविदा सूचना जारी कर दी गई है। इस प्रक्रिया में पांच एजेंसियों ने भाग लिया। जल्द ही निविदा सूचना जारी करके कार्य शुरू करवा दिया जाएगा, ताकि लोगों की परेशानी का समाधान किया जा सके। गोगा माड़ी वाले तालाब के निविदा में किसी एजेंसी ने भाग नहीं लिया है। उस निविदा सूचना जारी करने के लिए प्रक्रिया शुरू की गई है। उनकी प्राथमिकता है कि लोगों की जो भी समस्याएं हैं उनका तुरंत समाधान किया जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें