फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: नरवल में लिंगानुपात नीचे होने पर जताई चिंता

Thu, 20 Nov 2025 01:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
राजौंद। बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत गांव नरवल में आयोजित एक विशेष बैठक में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने लिंगानुपात में लगातार गिरावट को गंभीर चिंता का विषय बताया। अध्यक्षता चिकित्सा अधिकारी डॉ. संदीप सिंह ने की। इस दौरान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से फरमान अली तथा एमपीडब्ल्यू (फीमेल) कमलेश ने कहा कि गांव का लिंगानुपात बेहद नीचे है, जिसे तुरंत सुधारने की आवश्यकता है। अधिकारियों ने कहा कि यदि कोई व्यक्ति भ्रूण लिंग जांच कराता है तो उसकी सूचना तत्काल स्वास्थ्य विभाग को दें। बैठक में गांव के मौजिज लोग, गर्भवती महिलाएं, ग्रामीण महिलाएं एवं आशा वर्कर मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें