फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: कंप्यूटर प्रोफेशनल की भी हड़ताल, कार्य प्रभावित

Tue, 16 Jul 2024 04:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। मांगों के समर्थन में सोमवार को कंप्यूटर प्रोफेशनल ने भी हड़ताल की। इस कारण लघु सचिवालय में बने ई-दिशा केंद्र में कार्य काफी प्रभावित रहा। यहां पर न तो लाइसेंस बन पाए और न ही गाड़ियों का पंजीकरण हो पाया। सचिवालय में ई-दिशा केंद्र में कंप्यूटर ऑपरेटर की सीटें खाली रहीं। ऐसे में कंप्यूटर प्रोफेशनल संघ की राज्यव्यापी हड़ताल के आह्वान के चलते लघु सचिवालय में भी हड़ताल का असर देखने को मिला।

इसके अलावा सब स्टेशनों के ई-दिशा केंद्रों में भी काम ठप रहे। लोग काम करवाने के लिए आए, लेकिन किसी भी कर्मचारी के सीट पर न मिलने के कारण उनको बैरंग लौटना पड़ा। कंप्यूटर ऑपरेटरों की हड़ताल के चलते लघु सचिवालय में काम के लिए आए लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


लोगों का कहना था कि प्रशासनिक अधिकारियों को कंप्यूटर ऑपरेटर की हड़ताल का पता था, लेकिन प्रशासनिक अधिकारियों ने आम लोगों की सहायता के लिए कोई भी वैकल्पिक व्यवस्था नहीं की। अब उन्हें दोबारा काम के लिए कार्यालय के चक्कर काटने पड़ेंगे।

वहीं, कंप्यूटर ऑपरेटरों ने कहा कि कर्मचारी पिछले लंबे समय से अपनी विभिन्न मांगे सरकार के सामने रख रहे हैं, लेकिन सरकार उनकी मांगों की तरफ कोई ध्यान नहीं दे रही इसलिए कंप्यूटर ऑपरेटरों ने यह हड़ताल की है।

इससे पहले भी प्रदेश भर के कंप्यूटर ऑपरेटर लंबे समय तक हड़ताल पर रहे थे। जिसकी वजह से आम लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा था। अब एक बार फिर से कंप्यूटर ऑपरेटर हड़ताल पर चले गए हैं, तो सरकारी कार्यालय में काम प्रभावित हो रहा है। इस हड़ताल के चलते जमीन के इंतकाल, रजिस्ट्री, वाहन रजिस्ट्रेशन और लाइसेंस जैसे काम हुए बंद। जिसका पूरा खामियाजा आम लोगों को भुगतना पड़ा।
विज्ञापन


हरियाणा कंप्यूटर प्रोफेशनल्स संघ से जुड़े ये कंप्यूटर ऑपरेटर डिस्ट्रिक्ट आईटी सोसाइटी का केंद्रीय कारण करके बजट का प्रावधान करने की मांग कर रहे हैं। इतना ही नहीं हरियाणा कौशल रोजगार निगम में भेजे गए सभी कर्मचारियों को वापस डीआईटीएस में शामिल करने की मांग भी की जा रही है। कैटेगरी/पद अनुसार समान काम समान वेतन दिया जाए | इसके साथ ही समान काम समान वेतन लागू करने, 58 वर्ष तक सेवा सुरक्षा प्रदान करने और सरकार की रेगुलराइजेशन पॉलिसी के तहत कंप्यूटर ऑपरेटरों को पक्का करने की मांग भी की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें