गुहला-चीका। परिवार पहचान पत्र बनाने और अपडेट करने के लिए नियुक्त किए गए कंप्यूटर ऑपरेटरों ने विभाग पर पांच महीनों का वेतन न देने का आरोप लगाते हुए गहरा रोष जताया है। इन ऑपरेटरों का कहना है कि विभाग ने उन्हें मेहनताना देने के बजाय उनके खातों में महज़ 30 रुपये से 150 रुपये तक की राशि भेजकर उनके साथ मजाक किया है।
कंप्यूटर ऑपरेटरों दिपांशु, अमरजीत, कुलदीप, राहुल, सुखपाल, नरेंद्र, अमन आदि ने बताया कि हरियाणा सरकार ने मार्च 2024 में लगभग 3000 ग्राम पंचायत कंप्यूटर ऑपरेटरों की नियुक्ति की थी। इन्हें छह हजार रुपये मासिक मेहनताना तथा प्रति परिवार पहचान पत्र अपडेट पर 30 रुपये का कमीशन की बात कही गई थी। संवाद
यदि किसी सीपीएलओ को कार्य के अनुरूप उचित भुगतान नहीं मिला है, तो वे अपनी लिखित शिकायत एडीसी कार्यालय में दें। -दीपक बाबू लाल करवा, एडीसी, कैथल।