फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: अब हर मंगलवार और गुरुवार को होगी शिकायतों की पड़ताल

विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। नगर निगम में नागरिकों की शिकायतें लंबित रहने और उनके समाधान में देरी पर अब अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाएगी। शिकायतों को फाइलों में दबाकर रखने की व्यवस्था पर अंकुश लगाने के लिए निगम ने सप्ताह में दो दिन इनकी समीक्षा करने का फैसला लिया है। संयुक्त आयुक्त पारस भगोरिया प्रत्येक मंगलवार और गुरुवार को अधिकारियों से शिकायतों की स्थिति पूछेंगे।
विज्ञापन

इस समीक्षा में सीएम विंडो, जन संवाद, समाधान प्रकोष्ठ और सीपीग्राम पोर्टल पर आने वाली शिकायतें शामिल होंगी। अब कोई भी शिकायत बिना अंडरटेक किए लंबित नहीं रखी जा सकेगी। शुक्रवार को निगम कार्यालय में हुई समीक्षा के दौरान संयुक्त आयुक्त ने इंजीनियरिंग, सफाई, भूमि, संपत्ति कर, भवन, विज्ञापन और आईटी शाखा के अधिकारियों से शिकायतों की स्थिति पूछी।
उन्होंने निर्देश दिए कि पोर्टल पर शिकायत आते ही संबंधित शाखा उसे अंडरटेक करे। कार्रवाई प्राथमिकता के आधार पर शुरू की जाए। शिकायतकर्ता को अपनी समस्या के समाधान के लिए बार-बार निगम कार्यालय के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। यह अधिकारियों की जिम्मेदारी होगी। मुख्यालय और मुख्यमंत्री कार्यालय स्तर पर भी शिकायतों की निगरानी हो रही है। गलत रिपोर्टिंग या अनावश्यक देरी अधिकारियों के लिए परेशानी का कारण बन सकती है।
विज्ञापन


डेयरी व अवैध विज्ञापनों पर कार्रवाई
शहर की सफाई व्यवस्था से जुड़ी शिकायतों पर सफाई शाखा को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। अवैध रूप से संचालित डेयरियों की शिकायत मिलने पर नियमानुसार चालान करना होगा। इसी तरह अवैध विज्ञापनों के मामलों में भी संबंधित शाखा को तुरंत कार्रवाई करनी होगी। शिकायत दर्ज होने के बाद उसे केवल संबंधित विभाग को भेजकर जिम्मेदारी पूरी नहीं मानी जाएगी।
कार्रवाई का सबूत अनिवार्य
संयुक्त आयुक्त ने अधिकारियों को स्पष्ट किया कि शिकायत पर कार्रवाई के बाद उसकी एक्शन टेकन रिपोर्ट (एटीआर) संबंधित पोर्टल पर अपलोड करना अनिवार्य है। निगम का जोर अब केवल शिकायतें निपटाने के आंकड़े बढ़ाने पर नहीं है। इसका उद्देश्य नागरिकों को वास्तविक राहत देना है। यह सुनिश्चित करना होगा कि हर शिकायत का उचित समाधान हो।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें