फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: अनियमितताओं की शिकायत सीएम पटल पर, सुनवाई शुरू

Fri, 23 Jan 2026 01:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कलायत। कलायत उपमंडल सहित कैथल, करनाल और कुरुक्षेत्र में डोर टू डोर सफाई कार्य में अनियमितताओं की शिकायत पर मुख्यमंत्री पटल पर सुनवाई शुरू हो गई है। वीरवार को लोक निर्माण विश्राम गृह में सीएम विंडो प्रतिनिधि मैनपाल राणा ने पार्षद प्रीत जगदेव की शिकायत पर संज्ञान लेते हुए डोर टू डोर सफाई एजेंसी की लापरवाही पर नगर पालिका के कनिष्ठ अभियंता को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।

सीएम विंडो प्रतिनिधि ने कहा कि सफाई कार्य में किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने नगर पालिका अधिकारियों को स्थिति की समीक्षा करने और अनियमितता पाए जाने पर एजेंसी व संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पार्षद प्रीत जगदेव ने आरोप लगाया कि टेंडर शर्तों के अनुसार घर-घर से कचरा संग्रह नहीं हो रहा है और डंपिंग यार्ड पर निगरानी के पर्याप्त इंतजाम नहीं हैं, जिससे सरकारी राजस्व को नुकसान हो रहा है। डंपिंग यार्ड पर न धर्म कांटा, न सीसीटीवी, न कोई दरवाजा और न ही निगरानी के लिए नगर पालिका का कोई कर्मचारी है।

उधर, एजेंसी के कलस्टर हेड राहुल ने शिकायतों के निपटारे और व्यवस्थाएं दुरुस्त करने की बात कही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें