फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: पोस्टर फाड़ने और मारपीट की शिकायत

Sat, 22 Nov 2025 12:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। श्री दशमेश सिंह सभा सीवन के सदस्यों ने शुक्रवार को एसपी उपासना यादव से मुलाकात कर गुरुद्वारा साहिब में हुई गाली-गलौज और मारपीट की कोशिश की शिकायत दर्ज करवाई। सभा सदस्यों ने बताया कि 19 नवंबर को संगत की मौजूदगी में सीवन निवासी पवित्र ने गुरुद्वारा साहिब के अंदर सिख मर्यादा संबंधी लगे पोस्टर फाड़ दिए। आरोप है कि इस दौरान उसने गुरुद्वारा के ग्रंथी के साथ गाली-गलौज की और मारपीट करने का प्रयास किया। आरोप है कि पवित्र ने कमेटी के केशियर लाल सिंह के मुंह पर मुक्का भी मारा। बाद में कमेटी सदस्यों ने बीचबचाव किया। सभा ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। इस अवसर पर सुरजीत सिंह, बलजिंद्र सिंह, जगजीत सिंह, गुरमीत सिंह, निर्मल सिंह, मेवा सिंह, मनप्रीत सिंह और लाल सिंह मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें