कैथल। 5 से 20 नवंबर तक चलाए गए ऑपरेशन ट्रेकडाउन के तहत कैथल पुलिस ने कुल 193 आरोपियों को काबू किया है। इनमें 68 वांछित और अन्य विभिन्न अपराधों में लिप्त 125 अपराधियों को भी गिरफ्तार किया गया। इन पर हत्या का प्रयास, फायरिंग, किडनैपिंग, संगठित लूट, फिरौती, चोरी, गंभीर चोटें मारने, नशीला पदार्थ तस्करी, भगौड़े होने तथा अवैध हथियार रखने जैसे गंभीर आरोप दर्ज हैं। एसपी उपासना ने बताया कि पुलिस ने अभियान के दौरान हथियारबंद व गिरोहबंद अपराधियों पर विशेष फोकस किया। पूंडरी क्षेत्र में मकान पर हुई फायरिंग की वारदात में शामिल पांच आरोपी, गुहला क्षेत्र में पंजाब निवासी युवक के अपहरण व मारपीट मामले में दो आरोपी, और सिविल लाइन क्षेत्र में फायरिंग व फिरौती में शामिल एक आरोपी को दबोचा गया। संवाद