कैथल। एंटी व्हीकल थैफ्ट स्टाफ थाना पूंडरी क्षेत्र के एक गांव से ट्रैक्टर- ट्राली चोरी करने वाले आरोपी गांव बरसाना निवासी विक्रम को काबू कर लिया गया। पुलिस प्रवक्ता प्रवीण श्योकंद ने बताया कि गांव रमाना रमाणी निवासी मनीष कुमार की शिकायत अनुसार उसकी गांव बरसाना में रेती बजरी की दुकान हैं। 11 सितंबर की रात को उसकी दुकान पर रेता से भरा हुआ ट्रैक्टर- ट्रॉली को अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ले गए। जिस बारे थाना पूंडरी में प्राथमिकी दर्ज कर लिया गया। मामले में पहले ही एक आरोपी को गिरफ्तार करने के अतिरिक्त चोरीशुदा ट्रैक्टर- ट्रॉली जब्त कर चुके है। आरोपी विक्रम भी चोरी की वारदात में शामिल था। आरोपी शनिवार को अदालत के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। संवाद