विकास एवं पंचायत विभाग के दो ग्राम सचिवों से डीसी प्रदीप दहिया ने तुरंत प्रभाव से काम काज वापस ले लिया है। दोनों ग्राम सचिव महिला एवं बाल विकास राज्यमंत्री कमेलश ढांडा के हल्के से हैं। जिनकी विकास कार्यों के संबंध में शिकायतें मिल रही थीं। इनमें एक ग्राम सचिव ब्लॉक राजौंद व एक ग्राम सचिव ब्लॉक कलायत से है।
सूत्रों ने बताया कि जिला प्रशासन को दोनों ग्राम सचिवों द्वारा करवाए जा रहे विकास कार्यों के संबंध में शिकायतें मिल रही थीं। जिसमें प्रारंभिक जांच में शिकायत ठीक पाए जाने पर डीसी प्रदीप दहिया ने कड़ा संज्ञान लेते हुए दोनों से काम काज वापस ले लिया।
डीसी प्रदीप दहिया ने बताया कि शिकायत के बाद राजौंद खंड के ग्राम सचिव गुरनाम व कलायत खंड के ग्राम सचिव प्रदीप कुमार से आदान-प्रदान की शक्तियां वापस ली गई हैं। दोनों को तुरंत प्रभाव से संबंधित एसडीएम को रिपोर्ट करेंगे। आगे की जांच में शिकायत सही पाए जाने पर ओर भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।