फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: कहीं सीवरेज जाम तो कहीं गंदे पानी की निकासी की शिकायते लेकर पहुंचे फरियादी

विज्ञापन
लघु सचिवालय में आयोजित ​शिविर में समस्या सुनते एडीसी। संवाद - फोटो : Samvad
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। कहीं सीवरेज लाइन बंद होने से लोग परेशान हैं तो कहीं गंदे पानी की निकासी नहीं हो रही। किसी को 100 वर्ग गज के प्लाट की निशानदेही और कब्जा दिलवाने की समस्या है तो कोई वेतन निर्धारण में त्रुटियां ठीक करवाने के लिए सरकारी कार्यालयों के चक्कर काट रहा है। वीरवार को लघु सचिवालय के सभागार में आयोजित समाधान शिविर में ऐसी ही समस्याएं लेकर नागरिक पहुंचे।
एडीसी डॉ. सुशील कुमार ने लोगों की शिकायतें सुनते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को जल्द समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। समाधान शिविर में सीवरेज व्यवस्था, गंदे पानी की निकासी, अधूरी पेयजल लाइन, प्लाट की निशानदेही और वेतन निर्धारण में सुधार सहित विभिन्न समस्याएं रखी गईं। कैथल निवासी सतीश ने शिकायत दी कि पेहोवा चौक से विश्वकर्मा चौक तक सीवरेज लाइन बंद पड़ी है। इस पर एडीसी ने संबंधित अधिकारियों को जल्द सफाई करवाने के निर्देश दिए। साथ ही इस स्थान पर पिछले दो वर्षों के दौरान करवाए गए कार्यों के बिलों की जानकारी भी प्रस्तुत करने को कहा। इस मौके पर एसडीएम संजय सिंह, सीटीएम कैप्टन प्रमेश सिंह, जिला परिषद के सीईओ गुलजार मलिक के अलावा विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन


ये भी आईं शिकायतें
- गांव मुंदड़ी निवासी संजीव ने अपनी शिकायत में बताया कि नैना वाली सड़क पर गंदे पानी की समस्या से काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, इसका समाधान करवाया जाए। एडीसी ने जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी को समस्या के समाधान के निर्देश दिए।

- कलायत निवासी रामकुमार ने शिकायत दी कि उनके वेतन निर्धारण में त्रुटियां है, यह दुरूस्त करवाया जाए। नरड़ के निवासियों ने शिकायत दी कि 100 वर्ग गज प्लाट की पहचान, निशानदेही व कब्जा दिलवाया जाए।

- कैथल वार्ड-30 से सोनिया धीमान ने सीवरेज लाइन मरम्मत करवाने, अधुरी छोड़ी गई पानी की लाइन का कार्य पूरा करवाने, खुदाई वाले स्थानों पर ब्लॉग लगाने, गुरुद्वारा कैथल के नजदीक नई सीवरेज लाइन डलवाने के बारे में शिकायत दी।

- गांव नानकपुरी कालोनी वासियों ने सीवरेज की समस्या का समाधान करवाने से संबंधित शिकायत दी। इन सभी शिकायतों पर एडीसी ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए और कहा कि जल्द से जल्द इन समस्याओं का समाधान करवाएं।
विज्ञापन

-
लोगों को समस्याओं के समाधान के लिए अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें, इसके लिए अधिकारी शिकायतों पर तत्परता से कार्रवाई करें। शिकायतों को बिना उचित कारण लंबित रखने या कार्य में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों की जिम्मेदारी तय की जाएगी। - डॉ. सुशील कुमार, एडीसी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें